Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    "गट हेल्थ और लिवर के लिए मैं रोज पीता हूं 3 ड्रिंक्स", हार्वर्ड के डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 07:22 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि आपके गट और लिवर का हेल्दी रहना आपके पूरे शरीर के लिए कितना जरूरी है? आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने खान-पान पर ध्या ...और पढ़ें

    हेल्दी गट और लिवर के लिए फायदेमंद हैं 3 ड्रिंक्स (Image Source: Freepik)
    हेल्दी गट और लिवर के लिए फायदेमंद हैं 3 ड्रिंक्स (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. हेल्दी गट और लिवर शरीर की नींव होते हैं।
    2. कुछ ड्रिंक्स पीकर आप इन्हें मजबूत रख सकते हैं।
    3. डॉक्टर ने इन ड्रिंक्स के शानदार फायदे भी बताए हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि एक डॉक्टर अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखता है? खासकर अपनी आंतों (गट) और लिवर को कैसे हेल्दी रखता है? दरअसल, इसका जवाब खुद उन्होंने दिया है।

    एक इंस्टाग्राम रील के जरिए हार्वर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने खुलासा किया है कि वे रोजाना 3 ड्रिंक्स (Drinks for gut and liver) पीते हैं, जो उनके गट और लिवर को फौलादी बनाए रखती हैं। यकीन मानिए, इन ड्रिंक्स के फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और शायद आज से ही इन्हें अपने रूटीन का हिस्सा भी बना लेंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saurabh Sethi (@doctor.sethi)

    ग्रीन टी

    सुबह की शुरुआत एक कप गरमागरम ग्रीन टी से बेहतर क्या हो सकती है? डॉक्टर बताते हैं कि ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, खासकर कैटेचिन से।

    फायदे:

    • लिवर डिटॉक्स: ग्रीन टी लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाती है और उसे डिटॉक्स करने में मदद करती है।
    • पाचन में सुधार: यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।
    • मेटाबॉलिज्म बूस्ट: यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

    यह भी पढ़ें- बाहर का खाना-पीना खराब कर सकता है Liver, बचने के लिए आज से ही अपनाएं ये तरीके

    कॉफी

    जी हां, आपने सही पढ़ा! सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि वह अपने डेली रूटीन में कॉफी को भी शामिल करते हैं।

    फायदे:

    • लिवर डिजीज का खतरा कम: कई शोधों से पता चला है कि कॉफी लिवर कैंसर और सिरोसिस (लिवर की गंभीर बीमारी) जैसे रोगों के जोखिम को कम कर सकती है।
    • सूजन कम करे: कॉफी में मौजूद एंजाइम शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो लिवर हेल्थ के लिए जरूरी है।
    • एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार: ग्रीन टी की तरह कॉफी में भी भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।

    फ्रूट्स और वेजीज से बनी स्मूदी

    दिन के किसी भी समय, खासकर दोपहर या शाम में, फलों और सब्जियों से बनी एक फ्रेश स्मूदी पोषण का बेहतरीन सोर्स है। डॉक्टर इसे अपनी डाइट का अहम हिस्सा मानते हैं।

    खबरें और भी

    फायदे:

    • फाइबर से भरपूर: स्मूदी में ताजे फल और सब्जियां होने से इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज को रोकता है।
    • विटामिन्स और मिनरल्स: यह शरीर को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करती है, जो लिवर के सही कामकाज के लिए जरूरी हैं।
    • डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार: चुकंदर, पालक, सेब और गाजर जैसी सब्जियां और फल लिवर को डिटॉक्स करने और उसके फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- नींबू, आंवला या अमरूद: किसमे होता है सबसे ज्यादा Vitamin-C? हैरान कर देगा न्यूट्रिशनिस्ट का जवाब