Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आम खाने से सचमुच बढ़ता है वजन? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें किस तरह इसे खाना है ज्यादा फायदेमंद

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 03:58 PM (IST)

    गर्मियों में फलों के राजा आम का क्रेज काफी बढ़ जाता है। इसकी मिठास और रसीला स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींचता है लेकिन कई लोग इस डर से आम खाने से परहेज ...और पढ़ें

    आम खाने से वजन बढ़ता है या नहीं, न्यूट्रिशनिस्ट ने दूर किया कन्फ्यूजन (Image Source: Freepik)
    आम खाने से वजन बढ़ता है या नहीं, न्यूट्रिशनिस्ट ने दूर किया कन्फ्यूजन (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. आम खाने से वजन बढ़ता है या नहीं, इसे लेकर कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं।
    2. कुछ तरीके हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आम का पूरा फायदा ले सकते हैं।
    3. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि कैसे आम को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आते ही जिस एक फल का बेसब्री से इंतजार होता है, वो है फलों का राजा 'आम', लेकिन कई लोग इसे खाने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि आम खाने से उनका वजन बढ़ जाएगा। तो क्या यह बात वाकई सच है और अगर नहीं, तो आम खाने का सही तरीका क्या है ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके? आइए न्यूट्रिशनिस्ट रिता जैन से जानते हैं इस बारे में।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rita Jain (@nutrilicious.byritajain)

    क्या आम खाने से बढ़ता है वजन?

    यह सच है कि आम में नेचुरल शुगर होती है और इसमें कैलोरी भी होती हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आम खाने से आपका वजन बढ़ेगा ही। असल में, आम में फाइबर, विटामिन (खासकर विटामिन सी और ए) और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

    वजन बढ़ने का कारण आम खाना नहीं, बल्कि उसे गलत तरीके से खाना या बहुत ज्यादा मात्रा में खाना हो सकता है। अगर आप आम को सही समय पर और सही तरीके से खाएं, तो यह आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन फल है।

    यह भी पढ़ें- फ्रिज में 24 घंटे से ज्यादा नहीं रखनी चाहिए 4 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इन्हें सेहत के लिए खतरनाक

    न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया आम खाने का सही तरीका

    न्यूट्रिशनिस्ट रिता जैन का कहना है कि आम का ज्यादा से ज्यादा फायदा पाने और वजन बढ़ने की चिंता से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

    • कभी भी खाने के साथ आम न खाएं: यह सबसे जरूरी सलाह है। अपनी मील (जैसे दोपहर या रात के खाने) के तुरंत पहले या बाद में आम खाने से बचें। ऐसा करने से पाचन पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ता है और कैलोरी इनटेक भी बढ़ जाता है।
    • सुबह या शाम को ऐसे खाएं: आम खाने का सबसे अच्छा समय ब्रेकफास्ट या शाम का टाइम होता है, मगर इस समय भी इसे बाकी स्नैक्स के साथ खाने से बचें। यह आपको एनर्जी देगा और हल्की-फुल्की भूख को भी शांत कर देगा।
    • मैंगो शेक या जूस से बचें: फलों को उनके नेचुरल रूप में खाना सबसे अच्छा होता है। बता दें, मैंगो शेक या जूस बनाने से उसमें फाइबर कम हो जाता है और एक्स्ट्रा शुगर भी मिलाई जाती है, जिससे कैलोरी बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसलिए, साबुत आम खाने से आपको पूरा फाइबर मिलता है, जो पाचन के लिए अच्छा है और आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराता है।
    • डिनर के बाद आम बिल्कुल न खाएं: देर रात, खासकर डिनर के बाद आम खाने से बचना चाहिए। दरअसल, रात में हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और ऐसे में आम की मिठास और कैलोरी को शरीर ठीक से बर्न नहीं कर पाता, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें- बाथरूम से इन 7 चीजों को आज ही फेंक दें बाहर, हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया इन्हें साइलेंट किलर

    खबरें और भी