Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    30 दिनों तक रोजाना खाली पेट पिएं अदरक का पानी, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 08:06 PM (IST)

    अदरक में ढेरों औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। चाय या फिर खाने-पीने की अन्य चीजों में तो आप भी इसे जरूर डालते होंगे ...और पढ़ें

    सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है अदरक का पानी, एक महीने रोजाना पीने से मिलेंगे कई गजब फायदे (Image: Freepik)
    सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है अदरक का पानी, एक महीने रोजाना पीने से मिलेंगे कई गजब फायदे (Image: Freepik)

    HighLights

    1. अदरक का पानी डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।
    2. रोजाना अदरक का पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।
    3. सर्दी-जुकाम दूर करने से लेकर और वेट लॉस तक में यह बेहद फायदेमंद है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ginger Water Health Benefits: सर्दी के मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, इम्युनिटी को मजबूत रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक, इस मौसम में हमारे लिए वरदान साबित हो सकता है। ठंड के मौसम में अक्सर सुबह उठकर आप गर्म चाय का सहारा तो जरूर लेते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक का पानी चाय से कहीं ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? जी हां, अदरक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि 30 दिनों तक रोजाना अदरक का पानी (30 Days Ginger Water Detox) पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    मजबूत होती है इम्युनिटी

    अदरक न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके कई फायदों में से एक है इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना। नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से हम मौसमी संक्रमणों से खुद को बचा सकते हैं। सर्दी, खांसी और छाती में जकड़न जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए अदरक का पानी पीना काफी कारगर साबित हो सकता है।

    वेट लॉस में मददगार

    अदरक का पानी न सिर्फ हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है बल्कि वजन को काबू करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में जमा कैलोरीज तेजी से जलती हैं और हम हेल्दी और एक्टिव महसूस करते हैं। अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।

    यह भी पढ़ें- सर्दी-खांसी का घरेलू इलाज है बड़ी इलायची का पानी, रोजाना पिएंगे तो कई बीमारियां बना लेंगी दूरी

    दूर होगी मॉर्निंग सिकनेस

    अदरक में नेचुरल तरीके से मतली को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खासतौर से फायदेमंद होता है, जो अक्सर मॉर्निंग सिकनेस, सिरदर्द या ट्रैवल करते समय होने वाली उल्टी की समस्या से परेशान रहती हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से भी आराम मिल सकता है।

    खबरें और भी

    एंटीऑक्सीडेंट का खजाना

    अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को रोकते हैं, जिससे हम हेल्दी रहते हैं। नियमित रूप से अदरक का रस पीने से कई तरह की पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

    डाइजेशन को बनाए बेहतर

    अदरक को डाइट का हिस्सा बनाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह अपच, सूजन और मतली जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा, अदरक का पानी पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर कम होता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में दादी-नानी की पहली पसंद माना जाता है अंजीर का दूध, रोजाना पीने से मिलेंगे 5 गजब फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।