यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महीने भर रोजाना खाली पेट पिएं एक चम्मच नारियल का तेल, मिलते हैं ऐसे फायदे कि आप भी रह जाएंगे हैरान
सर्दियों में नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल तो आप भी किसी न किसी रूप में करते ही होंगे लेकिन क्या आपको मालूम है कि रोजाना एक महीने तक खाली पेट ए ...और पढ़ें

HighLights
- नारियल तेल में ढेरों एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं।
- यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
- रोजाना खाली पेट नारियल तेल पीने से कई फायदे मिल सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Coconut Oil On Empty Stomach: नारियल का तेल सदियों से त्वचा, बालों और सेहत के लिए एक घरेलू उपचार रहा है। इसमें मौजूद विटामिन, हेल्दी फैट्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एक पौष्टिक तेल बनाते हैं। खासकर सुबह खाली पेट नारियल का तेल पीने से इम्युनिटी बढ़ती है, वजन कम करने में मदद मिलती है और कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इतना ही नहीं, यह पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखता है और शरीर में एनर्जी की कमी भी नहीं होने देता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि रोजाना एक महीने तक नारियल तेल पीने से शरीर को क्या कुछ फायदे (Coconut Oil Health Benefits) मिल सकते हैं।

क्यों खाली पेट पीना चाहिए नारियल का तेल?
एनर्जी रहेगी बूस्ट
सर्दी के मौसम में हम अक्सर थकान महसूस करते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल का तेल पीना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। नारियल के तेल में पाए जाने वाले मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं और अपनी डेली लाइफस्टाइल को आसानी से पूरा कर पाते हैं।
वेट लॉस में मदद
रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल पीने से न सिर्फ आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, बल्कि शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट भी तेजी से बर्न होने लगता है। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड आसानी से पच जाते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं, जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसके अलावा, यह भूख को कंट्रोल करके आपको ओवरईटिंग से रोकता है, जिससे वेट लॉस करना आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Uric Acid के क्रिस्टल्स को तोड़कर शरीर से बाहर फेंक देंगे लाल रंग के 5 फल, Joint Pain भी होगा कम
बेहतर होगा डाइजेशन
रोजाना नारियल तेल पीना पाचन तंत्र को हेल्दी रखने का एक शक्तिशाली तरीका हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण हानिकारक बैक्टीरिया से लड़कर आपके आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। नारियल तेल पाचन क्रिया को एक्टिव करके गैस, कब्ज, सूजन और एसिडिटी जैसी आम पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है। इसके अलावा, यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
खबरें और भी
हेल्दी रहेगा हार्ट
सुबह खाली पेट नियमित रूप से नारियल तेल का सेवन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। यह शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करके और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाकर दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
एक महीने तक खाली पेट नारियल तेल पिएंगे तो आपकी इम्युनिटी मजबूत हो सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण आपके शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं। नियमित रूप से नारियल तेल का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं और हेल्दी रह सकते हैं।
खाली पेट कैसे पिएं नारियल का तेल?
सुबह खाली पेट नारियल तेल का पीने के लिए हमेशा वर्जिन या कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल चुनें। आप रोजाना सुबह खाली एक चम्मच नारियल तेल पी सकते हैं। अगर आपको नारियल तेल को सीधे तौर पर पीने में दिक्कत हो रही है, तो आप इसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूंगफली, वरना लगाने पड़ जाएंगे डॉक्टर के चक्कर
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।