यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dengue Diet: डेंगू बुखार में संजीवनी से कम नहीं हैं ये 6 जूस, झट से बढ़ेगी प्लेटलेट्स
Dengue Diet मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारी फैलती हैं लेकिन इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक है डेंगू बुखार। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में तेजी से प् ...और पढ़ें

HighLights
- डेंगू बुखार में एलोवेरा का जूस रामबाण इलाज है।
- प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलोय का जूस काफी फायदेमंद है।
- पोषक तत्वों से भरपूर अनार प्लेटलेट्स बढ़ाने में असरदार उपचार माना जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue Diet: डेंगू बुखार में शरीर की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती है। इस बीमारी में मरीज को बार-बार चक्कर आता है और तेज दर्द भी होता है। कई बार समय पर इलाज न होने के कारण डेंगू बुखार के कारण मरीज की जान भी जा सकती है।
ऐसे कई घरेलू उपचार हैं, जिनकी मदद से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है। आज हम आपको कुछ असरदार जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल कर प्लेटलेट्स की समस्या को दूर कर सकते हैं।
चुंकदर का जूस
चुंकदर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका जूस आपके प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ा सकते हैं, साथ ही इम्युनिटी बूस्ट करने में भी मदद कर सकते हैं। अगर आप अपनी डेली डाइट में चुकंदर का जूस पीते हैं, तो प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।
एलोवेरा का जूस
डेंगू के बुखार में एलोवेरा रामबाण इलाज है। प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आप रोजाना एलोवेरा का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है शहद, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के क्या हैं फायदे
अनार का जूस
पोषक तत्वों से भरपूर अनार प्लेटलेट्स बढ़ाने में असरदार उपचार माना जाता है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, अनार का जूस पीने से प्लेटलेट्स तो बढ़ता ही है, साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
.jpg)
गिलोय का जूस
गिलोय का जूस आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग सदियों से आयुर्वेद में किया जाता रहा है। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलोय का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं।
व्हीटग्रास का जूस
व्हीटग्रास का जूस बेहद खास है। यह सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आपके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकता है, इसलिए व्हीटग्रास का जूस भी पी सकते हैं।
आंवले का जूस
विटामिन-सी से भरपूर आंवले का जूस शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मददगार होता है। इसके अलावा यह जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी सहायक है, इस पीने से आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सेहत के लिए वरदान है सेब, जानें क्या है इसे खाने का सही समय
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik