यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या आप भी रोजाना पीते हैं तांबे का पानी? तो भूलकर भी न करें 3 गलतियां, नहीं तो बन जाएगा जहर
स्वस्थ रहने के लिए तांबा जरूरी है। आजकल लोग तांबे के बर्तन में पानी (Drinking Copper Water Side Effects) पीते हैं जिससे कई फायदे होते हैं। लेकिन कुछ ग ...और पढ़ें

HighLights
- कॉपर हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।
- इसलिए कई लोग तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं।
- हालांकि, कुछ गलतियां इसके पानी को जहर बना सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर को स्वस्थ और फिट रहने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कॉपर इन्हीं में से एक है, जो हमारे शरीर में कई जरूरी काम करता है। कॉपर कई वजहों से जरूरी है, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत करता है, इम्युनिटी बूस्ट करता है, हीमोग्लोबिन बनाता है और इन सभी के जरिए यह हमें हेल्दी बनाता है।
इसलिए लोग अलग-अलग तरीकों से शरीर में इसकी कमी को दूर करते हैं। कुछ लोग इसके लिए कॉपर रिच फूड्स ट्राई करते हैं, तो कुछ लोग कॉपर यानी तांबे के बर्तन में पानी ( Drinking Copper Water Side Effects) पीते हैं। इन दिनों कई लोग तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं। ऐसा करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि, तांबे के बर्तन में पानी (Copper Water Safety Tips) पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना यह पानी जहर बन सकता है और आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं उन 3 गलतियों के बारे में, तो बना सकती हैं तांबे के बर्तन में रखे पानी को जहर-
यह भी पढ़ें- Covid-19 के बढ़ते मामलों में बच्चों को कैसे रखें सेफ? डॉक्टर की बताई ये 5 टिप्स आएंगी काम
तांबे के बर्तन की सफाई न करना
अगर पानी पीने के लिए तांबे किसी भी तरह के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें। हर बार इस्तेमाल के बाद बर्तन को पानी से अच्छी तरह धोएं। साथ ही हर 30 में बर्तन को नमक और नींबू की मदद से साफ करें, ताकि ऑक्सीडेशन में दाग साफ हो सके। तांबे के बर्तन में ऑक्सीडेशन की वजह से काले दाग पड़ जाते हैं, जो इसके फायदों को कम कर देते हैं।
पूरे तांबे का पानी पीना
कुछ लोग फायदे के चक्कर में सारा दिन बस तांबे का पानी ही पीते रहते हैं। हालांकि, ऐसा करना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दिन भर तांबे का पानी पीते रहने से कॉपर टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से मतली, चक्कर आना, पेट में दर्द हो सकता है और गंभीर मामलों में किडनी फेल हो सकती है।
खबरें और भी
तांबे के बर्तन में नींबू और शहद का पानी डालने से बचें
कई लोग अक्सर अपने दिन की शुरुआत नींबू और शहद के पानी से करते हैं। इसे खाली पेट पीने के कई सारे फायदे हैं, लेकिन तांबे के गिलास, बोतल या किसी अन्य बर्तन में इसे कभी न पिएं। दरअसल, नींबू में मौजूद एसिड तांबे के साथ रिएक्ट कर सकता है, जिससे पेट दर्द, पेट में गैस और उल्टी भी हो सकती है।