Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ मसाला नहीं, सेहत का भी पावरहाउस है सूखा धनिया; डाइट में शामिल करने पर मिलते हैं 7 गजब फायदे

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 07:14 AM (IST)

    सूखा धनिया आयुर्वेद में काफी गुणकारी माना गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स फाइबर आयरन और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। ऐस ...और पढ़ें

    Dry Coriander Benefits: डेली डाइट में सूखा धनिया शामिल करने के फायदे (Image Source: Freepik)
    Dry Coriander Benefits: डेली डाइट में सूखा धनिया शामिल करने के फायदे (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. धनिया हर भारतीय किचन का अहम हिस्सा है।
    2. सूखा धनिया भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
    3. किचन का यह मसाला आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Dry Coriander Benefits: धनिया, जिसे अंग्रेजी में कोरिएंडर (Coriander) कहा जाता है, भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसकी पत्तियों और बीज दोनों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखा धनिया न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी एक पावरहाउस है?

    जी हां, सही पढ़ा आपने! सूखे धनिया के बीजों में कई औषधीय गुण छिपे होते हैं, जिन्हें धनिया पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में, अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में जगह देते हैं, तो सेहत को कई हैरतअंगेज फायदे मिल सकते हैं। आइए जानें इसके 7 हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits Of Coriander Seeds)।

    पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त

    अगर आपको एसिडिटी, गैस या कब्ज की समस्या रहती है, तो सूखा धनिया आपकी हेल्थ के लिए किसी रामबाण से कम नहीं। इसमें मौजूद फाइबर और डाइजेस्टिव एंजाइम्स पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।

    कैसे खाएं?

    • 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
    • इसे दाल, सब्जी और रायते में शामिल करें।

    ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

    डायबिटीज के मरीजों के लिए सूखा धनिया बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाता है और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    कैसे खाएं?

    • सुबह गुनगुने पानी के साथ धनिया पाउडर लें।
    • इसे चाय या ग्रीन टी में मिलाकर पिएं।

    वजन घटाने में मददगार

    अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो सूखा धनिया आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।

    कैसे खाएं?

    • 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
    • इसे डिटॉक्स वॉटर में मिलाकर पी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- प्लास्टिक के डिब्बों में खाना खाने से बढ़ सकता है हार्ट फेलियर का खतरा! पढ़ें क्या कहती है नई स्टडी

    स्किन को बनाए ग्लोइंग

    सूखे धनिये में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम होती है।

    कैसे खाएं?

    • इसे रोजाना खाने में शामिल करें।
    • धनिया पाउडर और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।

    दिल को रखे हेल्दी

    सूखा धनिया कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हृदय रोगों से बचाव करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

    कैसे खाएं?

    • अपनी डेली डाइट में धनिया पाउडर को शामिल करें।
    • इसे गर्म पानी में मिलाकर रोज पिएं।

    इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

    अगर बार-बार बीमार पड़ते हैं या वायरल इंफेक्शन से बचना चाहते हैं, तो सूखा धनिया आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बना सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।

    कैसे खाएं?

    • धनिया पाउडर को हल्दी और शहद के साथ मिलाकर लें।
    • इसे सूप या हर्बल टी में डालकर पिएं।

    महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद

    सूखा धनिया महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं, जैसे ऐंठन और अनियमितता को कम करता है।

    कैसे खाएं?

    • धनिया पाउडर को गुड़ के साथ मिलाकर खाएं।
    • इसे हर्बल चाय में मिलाकर पी सकते हैं।

    कैसे करें सूखे धनिये का सही इस्तेमाल?

    • सब्जियों, दालों और करी में धनिया पाउडर मिलाएं।
    • गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
    • दही, रायता और सलाद में थोड़ा सा डालकर टेस्ट और हेल्थ बेनिफिट्स बढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें- आयरन की कमी से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, शुरुआती संकेत पहचानकर ऐसे करें अपना बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।