यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाथों और पैरों पर नजर आते हैं Diabetes के शुरुआती लक्षण, बिना देरी किए समय रहते करें पहचान
दुनियाभर में लोग डायबिटीजसे परेशान है। खासकर भारत में इसके मामले तेजी से फैलने लगे हैं। यही वजह है कि भारत को वर्तमान में दुनिया का डायबिटीज कैपिटल कह ...और पढ़ें

HighLights
- डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।
- आमतौर पर इस बीमारी के होने पर कुछ संकेत नजर आते हैं।
- हालांकि, हाथ-पैर में भी इसके कुछ शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज (High Blood Sugar Warning Signs) एक लाइलाज बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। दुनियाभर में कई लोग इससे प्रभावित हैं और भारत में भी पिछले कुछ दिनों से इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि अब भारत को दुनिया डायबिटीज कैपिटल कहा जाने लगा है। इस बीमारी का कोइ इलाज नहीं है और इसलिए इसे सिर्फ दवाओं और सही खानपान से कंट्रोल किया जाता है।
शरीर में कोई भी बीमारी होने पर इसके लक्षण (Early Diabetes Symptoms) नजर आने लगते हैं। ये लक्षण संकेत होते हैं, जिनकी पहचान कर समय रहते गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। डायबिटीज होने पर भी शरीर के इसके कुछ चेतावनी संकेत देता है, जिसकी मदद से समय रहते इस बीमारी की पहचान की जा सकती है। डायबिटीज के ऐसे कई लक्षण है, जिससे आप आसानी से इस बीमारी की पहचान कर सकते हैं। इसके कुछ लक्षण पैरों और हाथों में भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज के कुछ ऐसे लक्षण, जो पैरों और हाथों (Warning signs on hands and feet) पर दिखाई देते हैं-
यह भी पढ़ें- सिर्फ मसाला नहीं, सेहत के लिए भी पावरहाउस है सूखा धनिया; डाइट में शामिल करने पर मिलते हैं 7 गजब फायदे
झुनझुनी और सुन्नता
अगर आप डायबिटीज का शिकार हो गए हैं, तो इसकी वजह से आपतो हाथ और पैर में झुनझुनी या सुई चुभोने जैसा महसूस होगा। ऐसा डायबिटीज के कारण ब्लड वेसल्स के डैमेज होने की वजह से होता है।
हाथों और पैरों में ऐंठन
हाथ या पैर में ऐंठन महसूस होना भी डायबिटीज का ही संकेत होता है। डायबिटिक न्यूरोपैथी के कारण हाथों और पैरों ऐंठन, मांसपेशियों में ऐंठन और असुविधा होती है।
पैर के अल्सर या छाले
अगर आपको पैरों में अल्सर या छाले की समस्या होती है, तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। गंभीर डायबिटीज के कारण टिश्यूज के टूटने से पैर में अल्सर हो जाता है।
स्पर्श के प्रति संवेदनशीलता
डायबिटीज की वजह से डैमेज हुए नर्व एरिया के कारण व्यक्ति को स्पर्श के प्रति संवेदनशीलता हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति को असुविधा महसूस हो सकती है और स्पर्श के प्रति संवेदनशीलता हो सकती है।
खबरें और भी
मांसपेशियों में कमजोरी
शरीर में ब्लड शुगर का हाई लेवल कभी-कभी मांसपेशियों में कमजोरी का कारण बनता है। यह डायबिटिक न्यूरोपैथी की शुरुआती चेतावनी हो सकती है।
ड्राई स्किन
डायबिटीज होने पर अक्सर स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें दाने, ड्राई स्किन, धब्बे आदि शामिल हैं। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर लेवल होने की वजह से यह चेतावनी संकेत नजर सकते हैं। जब ये संकेत और लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।