Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Junk Food Addiction: बच्चे को रखना है जंक फूड्स से दूर, तो ट्राई करें ये आसान टिप्स

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 05:45 PM (IST)

    Junk Food Addiction बच्चे को जंक फूड्स खाना काफी पसंद होता है। जिससे उनके शरीर में पोषण की कमी हो जाती है और वो कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। ...और पढ़ें

    Junk Food Addiction: बच्चे को लग गई है पिज्जा बर्गर खाने की आदत, तो इन टिप्स को करें फॉलो
    Junk Food Addiction: बच्चे को लग गई है पिज्जा बर्गर खाने की आदत, तो इन टिप्स को करें फॉलो

    HighLights

    1. आप अपने बच्चे को संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताएं ।
    2. बच्चों में अच्छी जीवनशैली की आदतें डालें।
    3. उन्हें फास्ट फूड्स से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Junk Food Addiction: बचपन से अपने बच्चों की हर ज़िद को पूरा करते-करते उन्हें किसी भी चीज़ के लिए मना करना काफी मुश्किल हो जाता है। बात जब उनके खाने की पसंद की हो, तो चीजें और पेचीदा हो जाती है। अपने बच्चों को जंक फूड्स से दूर रखना हर माता-पिता के लिए आजकल परेशानी का सबब बन गया है। आपको इस आर्टिकल में कुछ टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप बच्चे को अनहेल्दी फूड्स से  दूर रख सकते हैं।

    उनके सामने एक अच्छे रोल मॉडल बनें

    माता-पिता ही अपने बच्चों के पहले रोल मॉडल होते हैं, इसलिए वे उन्हें जो भी करते हुए देखते हैं, वे वैसा ही करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हेल्दी भोजन करे, तो आपको भी अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा। अगर आप अक्सर बाहर खाना खाते हैं और जंक फूड्स पसंद करते हैं, तो आपका बच्चा भी उसी को फॉलो करेगा।

    बच्चों को फास्ट फूड्स के नुकसान बताएं

    आप अपने बच्चे को संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताएं और उन्हें फास्ट फूड से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएं। उन्हें हेल्दी फूड्स में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में अच्छी तरह समझाएं।

    अच्छी जीवनशैली की आदतें

    एक और बात जिस पर डायटीशियन जोर देते हैं, वह है बच्चों में अच्छी जीवनशैली की आदतें विकसित करना । शुरू से ही बच्चों में अच्छी आदतें डालने की कोशिश करें। यह जीवन भर उनके साथ रहेगी। जब भी आप उन्हें कोई सब्जी खिलाएं, तो उन्हें इसके फायदे जरूर समझाएं।

    खबरें और भी

    उन्हें व्यस्त रखें

    बच्चे अक्सर खाली समय में चिड़चिड़ा हो जाते हैं और जंक फूड्स की डिमांड करते हैं। इसलिए, शाम के समय, उन्हें कुछ क्लासेस या एक्टिविटी में शामिल करें, जो उन्हें व्यस्त रखेगा।

    हेल्दी स्नैक्स का ऑप्शन चुनें

    आप अपने बच्चे के लिए विभिन्न प्रकार के हेल्दी स्नैक्स रखें। पेंट्री में ताजे फल, कटी हुई सब्जियां, साबुत अनाज, क्रैकर, दही आदि रखें। ताकि आप बच्चे को जल्द ही कुछ हेल्दी खिला सकें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik