Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Garlic Clove: रात को साने से पहले जरूर खाएं लहसुन की एक कली, मिलेंगे ये हेल्थ बेनिफिट्स

    Updated: Sun, 12 May 2024 04:13 PM (IST)

    लहसुन का स्वाद तो सबको पसंद होता है लेकिन इससे हटकर भी लहसुन के कई फायदे हैं। नाइट रुटीन में लहसुन की कली खाने से कई हेल्थ प्रॉबल्म्स से छुटकारा मिल स ...और पढ़ें

    रात को सोने से पहले लहसुन खाने के फायदे। (image Credit - Freepik)
    रात को सोने से पहले लहसुन खाने के फायदे। (image Credit - Freepik)

    HighLights

    1. रात को सोने से पहले लहसुन की एक कली जरूर खानी चाहिए।
    2. आयुर्वेद में इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स बताए गए हैं।
    3. यह हार्ट कंडीशन, वेट मैनेजमेंट और डाइजेशन के लिए मददगार होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सदियों से, लोगों लहसुन के हेल्थ बेनिफिट्स की तारीफ करते आए हैं, और इसका एक कारण भी है और वो है लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नाम का कंपाउंड। यह कंपाउंड बैकटीरिया से लड़ता है और शरीर को बीमारियों को दूर रखता है। सोने से पहले लहसुन की एक कली जरूर खानी चाहिए यह आपके शरीर का इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग रखता है। आइए यहां जानते हैं, हर रात सोने से पहले लहसुन की कलियाँ खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।

    हार्ट कंडीशन के लिए बेस्ट है लहसुन

    लहसुन को सही ढंग से लेने से आप दिल की बीमारियों से दूर रहते हैं। लहसुन नैचुरल ब्लड फ्लो और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसलिए, दिल के मरीजों को अपने रुटीन में लहसुन की एक कली शामिल करने को कहा जाता है।

    वजन कम करने में करता है मदद

    लहसुन एक नैचुरल डिटॉक्स एजेंट के रूप में काम करता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन लिवर को अपना काम बेहतर ढंग से करने और हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। रात में लहसुन की एक कली का मतलब एक साफ, स्वस्थ शरीर हो सकता है। यह शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।

    यह भी पढ़ें -  National Garlic Day 2024: खाली पेट लहसुन खाने से मिलते हैं ये 5 गजब फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

    नींद में सुधार

    लहसुन में ट्रिप्टोफैन (tryptofan) होता है, जो एक अमीनो एसिड है, यह नींद लाने के लिए जाना जाता है। ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन के प्रोडक्शन में मदद करता है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है। यह नींद की साइकिल को कंट्रोल करने और शांति पैदा करने में सपोर्ट करता है। सोने से पहले लहसुन खाने से आपको जल्दी नींद आने में मदद मिल सकती है और रात भर अच्छी नींद आ सकती है।

    खबरें और भी

    डाइजेशन होता है अच्छा 

    लहसुन न केवल आपके खाने में स्वाद बढ़ाता है बल्कि फैट सेल्स के ग्रोथ में शामिल जीन को कम करके वजन घटाने में भी मदद करता है। लहसुन थर्मोजेनेसिस को भी बढ़ाता है, जो एक्स्ट्रा फैट जलाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। सोने से पहले लहसुन की एक कली खाने से आपको विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर और मैंगनीज जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

    यह भी पढ़ें -  Garlic: रोजाना सुबह खाली पेट चबा लें एक लहसुन की कली, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, वेट लॉस में भी करेगा मदद

    इम्यून सिस्टम होता है स्ट्रॉन्ग

    एलिसिन जैसे सल्फर कंपाउंड के हाई लेवल के कारण लहसुन इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। सोने से पहले लहसुन खाने से आपके इम्यून सिस्टम को एनर्जी मिल सकती है जो नींद के दौरान आपके शरीर की थकान दूर करने में काम आती है।