Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Garlic Day 2024: खाली पेट लहसुन खाने से मिलते हैं ये 5 गजब फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 04:34 PM (IST)

    खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई लोग लहसुन का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मामूली-सी लगने वाली इस चीज से सेहत को कितने लाजवाब फायदे हो सकते ...और पढ़ें

    सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं, सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है लहसुन
    सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं, सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है लहसुन

    HighLights

    1. लहसुन का सेवन कई कारणों से सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
    2. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम भी करता है।
    3. पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिहाज से सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। National Garlic Day 2024: लहसुन सिर्फ आपके खाने को ही स्वादिष्ट नहीं बनाता है, बल्कि एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होने के कारण आपकी सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। इसमें आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हर साल 19 अप्रैल को 'नेशनल गार्लिक डे' मनाया जाता है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

    डाइजेशन को बेहतर बनाता है

    खराब पाचन को दुरुस्त करने में लहसुन काफी उपयोगी होता है। सुबह खाली पेट इसके सेवन से पेट दर्द और कब्ज की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। इसके अलावा भूख को स्टिम्युलेट करने और पेट में एसिड बनने से रोकने में भी ये काफी मददगार होता है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

    डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए लहसुन का सेवन किसी औषधि से कम नहीं होता है। शरीर में शुगर लेवल को मैनेज करने के साथ ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने में भी ये काफी गुणकारी है।

    यह भी पढ़ें- आम के आम, छिलकों के भी दाम, इन 6 वजहों से हैं इसके छिलके भी खास

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके सेवन से इम्युनिटी भी बेहतर बनती है। बता दें, इसमें विटामिन सी, बी6 और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने का काम करते हैं।

    खबरें और भी

    बॉडी को डिटॉक्स करता है

    बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसे खाने से पेट के कीड़ों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा सर्दी-खांसी या जुकाम समेत अन्य इन्फेक्शन से राहत दिलाने में भी लहसुन काफी बढ़िया रहता है।

    वेट लॉस में फायदेमंद

    वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए लहसुन का सेवन काफी बढ़िया माना जाता है। बता दें, कि ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे फैट बर्न में मदद मिलती है। ऐसे में सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से गट हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में पेट को ठंडा और बॉडी को हाइड्रेट रखने में बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik