विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह ब्रश करते ही नाश्ता करने की है आदत? तो एक बार जरूर जान लें क्या है 30 मिनट का रूल

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 21 May 2026 08:00 AM (IST)

जिस तरह खाने से पहले हम ब्रश करने का इंतजार करते हैं वैसे ही ब्रशिंग के बाद कम से कम ...और पढ़ें

ब्रश करने के तुरंत बाद खाने से बचें (Picture Credit- AI Generated)

ब्रश करने के तुरंत बाद खाने से बचें (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. ब्रश के तुरंत बाद खाने से फ्लोराइड परत हटती है

  2. एसिडिक, मीठे खाद्य पदार्थ दांतों को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं

  3. दांतों की सुरक्षा हेतु 30 मिनट का इंतजार करें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दांतों की सेहत बनाए रखने के लिए खाने से पहले और रेगलुर ब्रश करने की सलाह दी जाती है, लेकिन ब्रशिंग के तुरंत बाद ही कुछ खाना दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आपने भी ऐसा महसूस किया होगा कि ब्रश करते ही अगर हम कुछ खाते या पीते हैं, खासकर ऑरेंज जूस जैसी चीजें तो हमें उसका स्वाद कड़वा लगता है। ऐसा होने की क्या वजहें हैं और क्यों ब्रश करने के तुरंत बाद खाना उतनी हेल्दी प्रैक्टिस नहीं मानी जाती, जानेंगे इस आर्टिकल में।

ब्रशिंग का प्रभाव कम हो जाता है

अगर ब्रश करने के तुरंत बाद ही हम कुछ खाते या पीते हैं तो ब्रशिंग के प्रभाव में रुकावट डाल देते हैं। दरअसल, टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड आपके दांतों के इनामेल पर एक कोटिंग बना देता है और थोड़े समय तक वह बना रहता है। वहीं, इस दौरान कुछ खा लेने से फ्लोराइड की परत हट जाती है, जिसकी वजह से दांतों को फूड, एसिड और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। टूथपेस्ट में फ्लोराइड की हेल्दी मात्रा ऐसे काम करती है:

  • दांतों को कैविटी से बचाती है
  • दांतों में मजबूती लाती है
  • एसिड और बैक्टीरिया से बचाव करती है

ये फूड्स पहुंचाते हैं ज्यादा नुकसान

वैसे तो ब्रश करने के तुरंत बाद ही कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए, लेकिन इस तरह की चीजें दांतों के लिए और भी नुकसानदेह हो सकती हैं:

  • एसिडिक फूड्स: संतरा, टमाटर या विनेगर जैसी एसिडिक चीजें अपने आप ही आपके मुंह का पीएच कम कर देती है। ऐसा होने से आपके इनामेल कमजोर होने लगते हैं। ब्रश करने के कम से कम 30 मिनट बाद ही ब्रशिंग या कोई भी डेंटल वर्क करें।
  • कुछ भी मीठा: ब्रश करने के कुछ समय तक फ्लोराइड का प्रभाव बना रहता है और आपके दांत बैक्टीरिया के हमले से बचे रहते हैं। लेकिन ब्रश करते ही कुछ मीठा खा लेना, खासकर ठंडी चीजें, दांतों में सड़न का खतरा बढ़ा सकती हैं।

ब्रशिंग के तुरंत बाद भी इन्हें खा सकते हैं

  • केला, खरबूज जैसे सॉफ्ट फल
  • दही, चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स
  • लो एसिडिक फूड्स जैसे साबुत अनाज, नट्स

अगर ब्रश के तुरंत बाद खाना पड़े तो बरतें ये सावधानियां

  • खाने के बाद पानी पी लें, इससे प्लाक बनने का खतरा कम हो जाता है
  • फ्लोराइड युक्त माउथवॉश से कुल्ला कर लें
  • शुगर फ्री च्युइंगम चबाएं, इससे ज्यादा मात्रा में स्लाइवा बनेगा और खाने के कण आसानी से हट जाएंगे और एसिड से भी सुरक्षा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- ब्रश करते समय न करें ये गलती! दांतों को कैविटी से बचाने के लिए अपनाएं 4 सही तरीके