अनार और चुकंदर खाने से नहीं बढ़ेगा खून! न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कैसे दूर होगी आयरन की कमी
हम में से अक्सर कई लोग यह मानते हैं कि अगर किसी फल या सब्जी का रंग लाल है, तो वह शरीर में खून और आयरन बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन होगा, लेकिन क्या यह सच ...और पढ़ें

खून की कमी दूर करने के लिए अनार और चुकंदर काफी नहीं (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी रोज सुबह यह सोचकर अनार या चुकंदर का जूस पीते हैं कि इससे आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी? अगर ऐसा है, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
हम बचपन से यही मानते आ रहे हैं कि 'जो लाल है, वही खून बढ़ाएगा', लेकिन जरा ठहरिए। हकीकत आपकी सोच से बिल्कुल अलग हो सकती है। आज हम न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन की मदद से उस बड़े वहम से पर्दा उठाने जा रहे हैं जो शायद आप बरसों से पाल रहे हैं (How To Increase Hemoglobin)।

(Image Source: Freepik)
लाल रंग का मतलब ज्यादा आयरन नहीं है
अक्सर हम बिना सोचे-समझे आयरन की कमी को पूरा करने के लिए अनार और चुकंदर पर टूट पड़ते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इन दोनों में 1 मिलीग्राम से भी कम आयरन होता है। यानी, अगर आप सिर्फ इनका सेवन खून या आयरन बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, तो आप गलत रास्ते पर हैं। हर लाल दिखने वाली चीज आयरन से भरपूर हो, यह कतई जरूरी नहीं है।
View this post on Instagram
आयरन चाहिए? तो 'हरी' चीजों पर ध्यान दें
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि अगर आपका मुख्य मकसद शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाना है, तो आपको लाल नहीं, बल्कि हरी सब्जियों की तरफ रुख करना चाहिए।
- मेथी: इसमें लगभग 5.6 mg आयरन होता है, जो इसे आयरन का एक बेहतरीन स्रोत बनाता है।
- मोरिंगा: मोरिंगा की पत्तियों में भी लगभग 4 mg आयरन पाया जाता है।
क्या अनार और चुकंदर बेकार हैं?
बिल्कुल नहीं! भले ही इनमें आयरन कम हो, लेकिन इनका सेवन करना बेकार नहीं है। यह आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।
- यह आपके हार्मोनल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
- यह शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें- गलत तरीके से आयरन सप्लीमेंट ले रहे ज्यादातर लोग, न्यूट्रिशनिस्ट के बताए 3 टिप्स बढ़ाएंगे हीमोग्लोबिन
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में होती है खून की कमी, ये 7 लक्षण बताते हैं कि कम हो गया है हीमोग्लोबिन
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।