Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eating Habits: खाते समय देखते हैं टीवी, तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 01:39 PM (IST)

    अक्सर खाते समय टीवी देखना कई लोगों की आदत का हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग खाते समय कोई फिल्म देखना या किसी अधूरे टीवी शो को पूरा करना पसंद करते हैं ले ...और पढ़ें

    टीवी देखते हुए खाने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है
    टीवी देखते हुए खाने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है

    HighLights

    1. खाते समय टीवी देखने से सेहत से जुड़े कई नुकसानों का सामना करना पड़ता है।
    2. टीवी देखते समय दिमाग खाने पर फोकस नहीं कर पाता है, जिस कारण से संतुष्टि का अभाव महसूस होता है।
    3. खाते समय टीवी देखने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Eating Habits: हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि हम हमेशा या तो अपने फोन में बिजी रहते हैं या टीवी और लैपटॉप में। हमेशा किसी न किसी काम में व्यस्त रहने की वजह से, हम अक्सर यह सोचते हैं कि एक साथ दो काम करने से, हमारा समय बर्बाद नहीं होगा और हम ज्यादा से ज्यादा काम कर पाएंगे। इसलिए खाते समय हम अक्सर अपनी अधूरी फिल्में या टीवी शोज को पूरा करने की कोशिश करते हैं। खाते समय फोन चलाने या टीवी देखने की आदत केवल बच्चों में ही नहीं बल्कि, बड़ों में भी देखने को मिलती है, लेकिन यह आदत काफी नुकसानदेह हो सकती है। जी हां, खाते समय टीवी या फोन देखना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इस कारण से आपको सेहत के लिहाज से कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं, खाते समय टीवी देखने या फोन चलाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

    खाने से संतुष्टि नहीं मिलती

    खाते समय फोन चलाने या टीवी देखने से हमारे दिमाग का सारा फोकस टीवी पर होता है। हमारे सामने स्क्रीन पर क्या हो रहा और आगे क्या होने वाला है, इसी उधेड़-बुन में दिमाग खाने पर ध्यान नहीं लगा पाता है। इस कारण से खाने से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। जब हमारा पेट भर जाता है, तब हमारा दिमाग एक प्रकार का हार्मोन रिलीज करता है, जिसकी मदद से हमे पता चलता है कि अब और खाने की जरूरत नहीं है। टीवी देखते समय ऐसा नहीं हो पाता है या ठीक से नहीं होता, जिस कारण हम खाने से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं।

    यह भी पढ़ें: कॉफी की जगह इन कैफीन फ्री ड्रिंक्स से करें अपने दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

    ओवर ईटिंग कर सकते हैं

    टीवी देखते समय हमारा ध्यान खाने पर न होकर, टीवी पर होता है। इस वजह से कितनी भूख लगी है, कितना खाना है, इन बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस कारण अक्सर टीवी देखते समय हम शरीर की जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। यह ओवर ईटिंग की समस्या होती है। ओवर ईटिंग की वजह के सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें ब्लोटिंग, वजन बढ़ना आदि शामिल हैं।

    जंक फूड ज्यादा खाते हैं

    अक्सर टीवी देखते समय हम साथ में कुछ स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। ये स्नैक्स ज्यादातर, पैकेट बंद फूड्स होते हैं, जो प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें काफी कैलोरी भी पाई जाती हैं। अनहेल्दी फैट्स से बने होने की वजह से यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होते हैं। टीवी देखते समय इन जंक फूड्स को खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण से ये सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होते हैं।

    खबरें और भी

    मोटापे का खतरा बढ़ता है

    टीवी देखते समय खाना खाने की वजह से मोटापे का खतरा अधिक रहता है। टीवी देखते हुए खाने से मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है, जिस कारण से कैलोरी बहुत धीरे-धीरे बर्न होते हैं। इस कारण से शरीर में फैट इकट्ठा होने लगता है, जो वजन बढ़ने की समस्या बढ़ा सकता है। यह परेशानी ज्यादा बढ़ने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण से अक्सर कमर के पास फैट इकट्ठा होने की समस्या बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: Diabetes के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स, शाम के स्नैक्स में करें शामिल कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

    Picture Courtesy: Freepik