Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Caffine-Free Drinks: कॉफी की जगह इन कैफीन फ्री ड्रिंक्स से करें अपने दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 10:51 AM (IST)

    सुबह उठने के बाद लगभग सभी किसी न किसी ड्रिंक के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं जिसमें ज्यादातर लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं। कॉफी पीने के कुछ फायदे है ...और पढ़ें

    कॉफी की जगह इन ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत
    कॉफी की जगह इन ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत

    HighLights

    1. कॉफी में कैफीन होता है, जो फायदेमंद होने के साथ-साथ नुकसानदेह भी होता है।
    2. इसकी जगह आंवला या एलोवेरा जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है।
    3. चिया सीड्स वॉटर, नींबू पानी और शहद पानी पीना पाचन और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Caffine-free Drinks: अपने दिन की शुरुआत कई लोग कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं। कॉफी में कैफीन मौजूद होता है, जिस कारण से यह सुबह पीने से फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैफीन के कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए अपनी सुबह को और हेल्दी बनाने के लिए आप कॉफी की जगह, कोई और कैफीन फ्री ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे कैफीन फ्री ड्रिंक्स, जो काफी हेल्दी भी होती हैं।

    एलोवेरा जूस

    एलोवेरा में फाइबर और विटामिन-सी होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एलोवेरा जूस की मदद से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती है। विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके कारण सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। इसलिए अपने मॉर्निंग ड्रिंक की तरह एलोवेरा जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Diabetes के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स, शाम के स्नैक्स में करें शामिल कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

    आंवला जूस

    आंवला में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में कारगर होता है। यह आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सुबह के समय इसे पीने से आंखों और त्वचा को भी काफी फायदा मिल सकता है। इसलिए कॉफी की जगह आमला का जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।

    गर्म पानी और शहद

    सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी में शहद के साथ करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से वजन कम करने, हाइड्रेटेड रहने और पाचन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिल सकती है। सुबह के समय इस ड्रिंक को पीने से स्किन भी ग्लोइंग बनती है।

    खबरें और भी

    नींबू पानी

    रातभर पानी न पीने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इस कारण से नींबू पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है। इसे पीने से वजन कम करने में भी काफी मदद मिल सकती है।

    चिया वॉटर

    चिया सीड्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, इसे पानी के साथ पीने से हाइड्रेशन भी मिलता है। चिया सीड्स की मदद से वजन कम करने में भी काफी सहायता मिलती है।

    यह भी पढ़ें: ज्यादा कॉफी पीना हो सकता है आपके लिए हानिकारक, जानें कैफीन की अधिक मात्रा से होने वाले नुकसान

    Picture Courtesy: Freepik