Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आंखों के Stress को 10 मिनट में करें दूर; आजमाएं ये 5 पावरफुल एक्सरसाइज, आई साइट होगी बेहतर

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 07:00 AM (IST)

    आजकल डिजिटल लाइफस्टाइल में आंखों पर तनाव बढ़ना आम है। मोबाइल और लैपटॉप के ज़्यादा इस्तेमाल से आंखों में थकान और धुंधलापन होता है। योग एक्सरसाइज से आंखों ...और पढ़ें

    स्क्रीन टाइम से आंखों के तनाव को दूर करने के आसान उपाय (Picture Credit- Freepik)

    स्क्रीन टाइम से आंखों के तनाव को दूर करने के आसान उपाय (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आंखों को स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है योग

    2. पामिंग से मिलेगी आंखों को राहत

    3. ब्लिंकिंग से होगी आंखों की सुरक्षा

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।  आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में दिनभर मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर आंखें गढ़ाए रहना आम बात हो गई है, जिसकी वजह से आंखों में थकान, जलन, सूखापन और धुंधला दिखना जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लगातार स्क्रीन पर देखने से आंखों की मांसपेशियों में तनाव आता है और सिरदर्द या आई स्ट्रेन जैसी परेशानियां होती हैं।

    ऐसे में आंखों को राहत देने के लिए योग की कुछ आसान एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद होती हैं।ये योग एक्सरसाइज न सिर्फ आंखों को रिलैक्स करती हैं, बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करती हैं। यहां कुछ सबसे आसान और असरदार योग एक्सरसाइज जो आंखों के स्ट्रेस को दूर करने में मदद करेंगी की जानकारी दी गई है, आइए जानते हैं इनके बारे में-

    पामिंग

    इसमें दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर हल्का गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। यह गर्माहट आंखों की मांसपेशियों को रिलैक्स करती है और तनाव कम करती है। दिन में 2-3 बार यह करना आंखों को काफी राहत देता है।

    ब्लिंकिंग

    हर 4-5 सेकंड में झपकते रहना आंखों के लिए जरूरी है, लेकिन स्क्रीन के सामने बैठने पर हम अनजाने में पलकें कम झपकाते हैं। हर 30 सेकंड में तेजी से 10 बार पलकें झपकाएं, फिर आंखें बंद कर थोड़ी देर रिलैक्स करें।

    खबरें और भी

    त्राटक

    किसी मोमबत्ती या बिंदु को बिना पलक झपकाए एकटक देखना त्राटक कहलाता है। इससे आंखों की एकाग्रता और मांसपेशियों की शक्ति बढ़ती है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है।

    आई बॉल मूवमेंट

    आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, और गोल गोल घुमाने से उनकी मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इसे 4-5 बार दोहराएं।

    फोकस शिफ्टिंग

    अपनी उंगली को आंखों के पास लाएं, फिर धीरे-धीरे दूर ले जाते हुए उस पर फोकस करें। ऐसा करने से आंखों की फोकस करने की क्षमता में सुधार आता है।

    कोल्ड वॉटर स्पलैश

    दिन में दो बार आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारना स्क्रीन टाइम के बाद आंखों को ताजगी देता है और जलन या सूजन कम करता है।

    इन योग एक्सरसाइज को रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट देने से आंखों को काफी राहत मिल सकती है और लंबे समय तक हेल्दी दृष्टि बनी रहती है। साथ ही, स्क्रीन टाइम को नियंत्रित रखना और हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूर देखना (20-20-20 का नियम) भी आंखों की सेहत के लिए जरूरी है।