Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीरियड्स के दौरान होता है असहनीय दर्द? न हो परेशान! तुरंत आराम द‍िलाएंगे ये 3 घरेलू नुस्‍खे

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 04:57 PM (IST)

    पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है लेकिन कई महिलाओं के लिए यह दर्दनाक हो सकता है। पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन कमर दर्द और थकान जैसी समस्याएं होती हैं। ...और पढ़ें

    पीरि‍यड्स के दर्द से कैसे पाएं राहत (Image Credit- Freepik)
    पीरि‍यड्स के दर्द से कैसे पाएं राहत (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं।
    2. इस दौरान दर्द और क्रैम्प से महि‍लाएं बेहाल हाे जाती हैं।
    3. कुछ घरेलू नुस्‍खे दर्द से राहत द‍िला सकते हैं।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। पीरियड्स हर महीने आने वाली एक नेचुरल प्रॉसेस है। लेकिन कई महिलाओं के लिए ये असहनीय दर्द और बेचैनी लेकर आता है। पीर‍ियड्स के दौरान मह‍िलाओं को पेट में ऐंठन, कमर दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, अक्सर हम पेन क‍िलर का सहारा लेते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। लेकिन अच्छी बात तो ये है क‍ि पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए कई ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो न केवल असरदार हैं बल्कि सुरक्षित भी हैं।

    आपको बता दें क‍ि ये उपाय सदियों से अपनाए जा रहे हैं। ये नेचुरली पेट दर्द को कम करने में मददगार माने जाते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि पीर‍ियड के दर्द से छुटकारा पाने के ल‍िए कौन-से घरेलू उपाय असरदार हाेते हैं। तो आइए ब‍िना देर क‍िए व‍िस्‍तार से जानते हैं -

    अदरक

    हमारे यहां क‍िचन में अदरक का इस्‍तेमाल सद‍ियों से होता आ रहा है। कोई अदरक वाली चाय पीता है तो कोई खाने में इसका इस्‍तेमाल करता है। ये खाने का स्‍वाद भी बढ़ाता है। लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि अदरक पीर‍ियड के दर्द से भी राहत द‍िलाने में मददगार साब‍ित हो सकता है? दर्द से छुटकारा पाने के ल‍िए आप एक कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। इसे ठंडा होने के बाद पी लें। द‍िन में तीन बार इसे कर सकती हैं। इससे आपको तुरंत आराम म‍िलेगा।

    य‍ह भी पढ़ें: पीर‍ियड्स के बाद भी आता है सफेद पानी तो न हों परेशान, एक हफ्ते में छुटकारा द‍िलाएंगे ये घरेलू नुस्‍खे

    गुड़

    गुड़ का सेवन भी हमारे शरीर के ल‍िए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये पीरियड्स के दर्द को भी कम करने में भी मददगार है। इसमें मौजूद एंटी-स्पास्मोडिक गुण ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। ये हार्मोनल बैलेंस में भी मददगार है। आप इसे डायरेक्‍ट भी खा सकती हैं, चाहें तो गुड़ वाली चाय भी पी सकती हैं।

    खबरें और भी

    हल्‍दी वाला

    औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाला दूध भी पीर‍ियड्स पेन से राहत द‍िलाने में कारगर है। इसमें माैजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ऐंठन से राहत दिलाते हैं। आप रात में एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: ये 6 संकेत बताते हैं हेल्दी नहीं हाे रहे आपके Periods, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।