यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रातभर टुकुर-टुकुर ताकते रहते हैं छत, फिर भी नहीं आती नींद; तो ट्राई करें 4-7-8 ब्रीदिंग टेक्निक
आजकल की खराब जीवनशैली के कारण नींद न आने की समस्या आम हो गई है। लोग गलत तरीके अपनाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक अनिद्र ...और पढ़ें

HighLights
- आजकल नींद की समस्या से ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं।
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण कई समस्याएं हो जाती हैं।
- 4-7-8 ब्रीदिंग टेक्निक नींद की समस्या से राहत दिलाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल लोगों की लाइफस्टाइल काफी बिगड़ गई है। इस कारण लोग कई सारी बीमारियाें का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारी तो आम है। इसका असर हमारे मेंटल हेल्थ पर भी देखने को मिलता है। इस कारण लोगों में नींद न आने की समस्या भी देखने को मिलती है।
ऐसे में लोग गलत तरीके अपना लेते हैं। कई लोग ड्रिंक करने लग जाते हैं तो कुछ स्लीपिंग पिल्स का सहारा लेते हैं। ये आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। जी हां, हम आपको एक बहुत ही खास 4-7-8 टेक्निक के बारे में बताने जा रहे हैं, इससे अनिद्रा की समस्या से आप तुरंत निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
4-7-8 ब्रीदिंग एक्सरसाइज क्या है?
यह एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज है जिसे डॉ. एंड्रयू वील नाम के अमेरिकन डॉक्टर ने फेमस बना दिया। ये सांस की गति को कंट्रोल कर शरीर के नर्वस सिस्टम को शांत करती है। इसमें तीन मेन स्टेप होते हैं। 4 सेकंड तक सांस लेना, इसके बाद 7 सेकंड तक सांस रोकना और फिर 8 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ना। इसे कम से कम 4 बार दोहराना होता है, जिसे एक राउंड माना जाता है।
कैसे काम करती है ये तकनीक?
जब हम 4-7-8 ब्रीदिंग एक्सरसारइज करते हैं, तो हमारा फोकस सिर्फ सांस पर होता है, जिससे दिमाग में चल रही अनचाही बातें धीरे-धीरे शांत हो जाती हैं। ये मन को शांत करता है। इसके अलावा ये हार्ट रेट को धीमा करती है। तनाव और चिंता कम करने क लिए ये एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे नींद न आने की समस्या दूर होती है। इसको करने से दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। ये नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है। यही कारण है कि कई लोग मानते हैं कि 4-7-8 टेक्निक अपनाने के कुछ ही मिनटों में नींद आने लगती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Sleeplessness Causes: रात में नींद न आने के पीछे क्या कारण होते हैं?
कैसे करें ये एक्सरसाइज?
- बिस्तर पर लेट जाएं या फिर किसी शांत जगह पर बैठ जाएं।
- अब अपनी आंखों को बंद करें और शरीर को ढीला छोड़ दें।
- मुंह बंद कर के 4 सेकंड तक नाक से धीरे सांस लें।
- अब सांस रोककर 7 सेकंड तक गिनती करें।
- इसके बाद मुंह से धीरे-धीरे 8 सेकंड तक सांस छोड़ें।
- यही प्रक्रिया कम से कम 4 बार दोहराएं।
- शुरुआत में अगर सांस रोकने में कठिनाई हो तो धीरे-धीरे अभ्यास करें।
कब और कितनी बार करें?
- सोने से ठीक पहले इसका अभ्यास करें।
- चाहें तो दिन में तनाव के समय भी कर सकते हैं।
- नियमित अभ्यास से इसका असर और गहरा होता है।
हो सकती हैं ये दिक्कतें
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, जब आप पहली बार 4-7-8 सांस लेना सीख रहे होते हैं, तो आपको थोड़ा चक्कर आने या सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि यह सिर्फ धीरे-धीरे सांस लेना सीखने का एक तरीका है जो आपको मानसिक रूप से सुकून पहुंचाता है। हममें से ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सांस पर फोकस नहीं कर पाते हैं। इसके लिए आपको बस प्रैक्टिस की जरूरत होती है। ऐसे में आप कुछ ही दिन में ये एक्सरसाइज परफेक्ट तरीके से कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 3 विटामिन्स की कमी से बिगड़ सकता है मेंटल हेल्थ, समय रहते करें बचाव; वरना बाद में होगा पछतावा
Source-
- https://health.clevelandclinic.org/4-7-8-breathing