Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fatty Liver से Diabetes तक, 5 समस्याओं से आराम दिलाएंगे डॉक्टर के बताए नुस्खे; आज से ही करें ट्राई

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 03:54 PM (IST)

    रोजमर्रा की जिंदगी में कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं आम हो चुकी हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों और जीवनशैली में बदलाव से इन्हें ठीक किया जा सकता है। न्यूट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. इन दिनों लोग कई समस्याओं से परेशान हैं।

    2. ऐसे में घर में रखी कुछ चीजों से इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

    3. डॉक्टर ने 5 समस्याओं के लिए असरदार नुस्खे बताए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोज की भागती-दौड़ती जिंदगी में खुद को सेहतमंद बनाए रखना बेहद मुश्किल है। काम का बढ़ता प्रेशर और खानपान की गलत आदतें अक्सर लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना देती हैं। ये समस्याएं शारीरिक और मानसिक दोनों हो सकती हैं। डायबिटीज, बीपी, फैटी लिवर जैसे परेशानियां आजकल बेहद आम हो चुकी हैं, लेकिन इनकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। 

    ऐसे में इन समस्याओं को दूर करने के लिए किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद ले सकते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सेहत से जुड़ी कुछ कॉमन समस्याएं के लिए कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे बताया। आइए जानते हैं उन समस्याओं और इनके इलाज के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में- 

    यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट चबा लें कच्चे लहसुन की एक कली, सेहत से जुड़ी 5 समस्याओं की हो जाएगी छुट्टी

    कमजोर इम्युनिटी या बार-बार जुकाम होना

    इन दिनों कमजोर इम्युनिटी एक आम समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से लोग अक्सर सर्दी-जुकाम का शिकार हो जाते हैं। साथ ही अन्य तरह के इन्फेक्शन के प्रति में सेंसिटिव हो जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर ने बताता कि इम्यून सिस्टम मजबूत करने और सर्दी-जुकान से राहत पाने के लिए तुलसी-काली मिर्च का काढ़ा और गाजर-चुकंदर का जूस फायदेमंद साबित होगा। 

    • तुलसी-काली मिर्च का काढ़ा

    5 तुलसी के पत्ते, 2 कुटी हुई काली मिर्च और 1 लौंग मिलाकर एक कप पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। फिर इसे गर्मागर्म चाय की तरह पिएं। 

    • गाजर-चुकंदर का जूस

    इसे बनाने के लिए एक गाजर और आधे चुकंदर में पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाएं। फिर इसमें नींबू का एक रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर सब पी जाएं। 

    • अनुलोम विलोम

    इसके अलावा फेफड़ों को मजबूत बनाने और दोषों को संतुलित करने के लिए रोजाना 5-7 मिनट अनुलोम विलोम करें।


     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shweta Shah (@shweta_shah_nutritionist)

    डायबिटीज

    डायबिटीज इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। कई लोग इस लाइलाज बीमारी से परेशान है। ऐसे में डॉक्टर से इसे मैनेज करने के लिए कुछ आसान उपाय सुझाएं। इसके लिए मेथी-नीम काढ़ा और करेला-जामुन का जूस असरदार साबित होगा। 

    मेथी-नीम काढ़ा

    1.5 कप पानी में 1 चम्मच मेथी के बीज और 5 नीम के पत्ते उबालें। अब इस पानी को तब तक उबालें, जब तक इसकी मात्रा 1 कप न हो जाएं। इस काढ़े को खाने से पहले गर्म-गर्म घूंट-घूंट करके पिएं।

    खबरें और भी

    • करेला-जामुन का जूस

    इसे बनाने के लिए 2 करेले और 2 बड़े चम्मच जामुन का जूस एक साथ मिलाएं। फिर इसे छानकर खाली पेट पी लें।

    • सूर्य नमस्कार

    डायबिटीज को कंट्रोल करने में सूर्य नमस्कार भी काफी हद तक मददगार साबित होता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी और मेटाबॉलिज्म में सुधार के लिए रोजाना 5-7 बार सूर्य नमस्कार करें।

    हाई कोलेस्ट्रॉल

    गलत खानपान और अन्य कई वजह इन दिनों हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह बनती जा रही हैं। यह एक गंभीर समस्या है, जो लंबे समय बाद हार्ट अटैक का कारण भी बन सकती है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर ने बताया कि अर्जुन की छाल-दालचीनी चाय और लहसुन-नींबू शॉट बेहद फायदेमंद साबित होगा। 

    • अर्जुन-दालचीनी चाय

    1.5 कप पानी में 1 चम्मच अर्जुन की छाल और 1/2 चम्मच दालचीनी उबालें। इसे उबालकर एक कप कर लें और फिर गर्मागर्म पिएं।

    • लहसुन-नींबू शॉट

    एक चम्मच लहसुन का जूस और एक चम्मच नींबू का जूस गर्म पानी मिलाएं। इस तैयार ड्रिंक को सुबह में लें।

    • एक्सरसाइज/ब्रीदिंग

    बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना भ्रामरी प्राणायाम और 20 मिनट टहलना असरदार होगा।

    फैटी लिवर

    यह इन दिनों तेजी से बढ़ती एक समस्या है, जिससे कई लोग परेशान है। समय रहते अगर इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह लिवर फेलियर की वजह बन सकती है। ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि जीरा-हल्दी-नींबू का काढ़ा और आंवला-एलोवेरा जूस इस समस्या को दूर करने में असरदार होंगे। 

    • जीरा-हल्दी-नींबू काढ़ा

    सबसे पहले एक चम्मच जीरा उबालें और फिर उसमें 1/4 चम्मच हल्दी डालकर इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें 1/2 नींबू निचोड़ें और खाली पेट गर्म-गर्म पिएं।

    • आंवला-एलोवेरा जूस

    इसे बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच आंवला जूस को 1/2 कप पानी मिलाएं। फिर इसे नाश्ते से पहले पिएं।

    • कपालभाति

    फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए सुबह 3-5 मिनट तक कपालभाति करें। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और लिवर की फंक्शनिंग बेहतर होती है।

    यह भी पढ़ें- नाखून भी बताते हैं सेहत का हाल! बस इन संकेतों को न करें अनदेखा करने की गलती