Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेहतर विकास के लिए बच्चों को सुबह सबसे पहले खिलाएं ये 5 चीजें, कम पड़ेंगे बीमार; दिमाग भी होगा तेज

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 03:44 PM (IST)

    बच्चों को आप सुबह सबसे पहले क्या खिलाते हैं, उसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि उन्हें सुबह ऐसी चीजें खिलाई जाएं, जो उनके बेहतर वि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह का पहला खाना बच्चों के स्वास्थ्य और विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट उन्हें दिनभर की एक्टिविटीज के लिए एनर्जी देता है, दिमाग के विकास में मदद करता है और उनकी इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसलिए आप अपने बच्चे को सुबह सबसे पहले क्या खिलाते हैं, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आइए जानें बच्चों को सुबह खिलाने के लिए कुछ हेल्दी चीजें। 

     

    भीगे हुए बादाम  

    बच्चों के दिन की शुरुआत भीगे बादाम से करने से उनकी सेहत को काफी फायदा मिलेगा। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए बच्चों को ये जरूर खिलाने चाहिए। हालांकि, बादाम भिगोकर ही खिलाएं, ताकि सेहत को इनका पूरा फायदा मिल सके।   

     

    भीगे हुए बादाम खाने से दिमाग का विकास बेहतर होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई होता है, जो याददाश्त और दिमागी क्षमता बढ़ाता है। साथ ही, बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, बादाम में मौजूद फाइबर पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। 


    यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे 5 Foods, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और हाइड्रेटेड रहेगा शरीर

     

    भीगी हुई किशमिश  

    बच्चों के लिए भीगी हुई किशमिश भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद आयरन, शरीर में खून की कमी नहीं होने देता और एनीमिया से बचाता है। इसके अलावा, किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर से तुरंत एनर्जी भी मिलती है, जिससे दिनभर की एक्टिविटीज के लिए बच्चों को ताकत मिलती है। किशमिश पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इससे बच्चों को कब्ज की परेशानी कम होती है। 

    खबरें और भी

     

    रोज सुबह रातभर भिगोई हुई 8-10 किशमिश बच्चे को खिलाएं। अगर बच्चा साबुत किशमिश नहीं खाता, तो इसे दलिया में मिलाकर भी खिला सकते हैं।  

     

    शहद और तुलसी का पानी  

    बच्चों को सुबह-सुबह गुनगुने पानी में तुलसी का रस और शहद मिलाकर पिलाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाती है।  इसे पीने से बच्चों की इम्युनिटी बढ़ती है और वे बार-बार बीमार नहीं होते। इसके अलावा, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव डैमेज कम करते हैं। तुलसी और शहद से खांसी-जुकाम या गले की खराश को भी दूर करने में मदद करती है। 

     

    सेब  

    सेब सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि वयस्कों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वो कहते हैं न ‘एन एप्पल अ डे, कीप्स द डॉक्टर अवे’। इसलिए बच्चों को रोज सुबह सेब खिलाना काफी फायदेमंद होता है। सेब में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और ये बच्चों के दांतों के लिए भी काफी अच्छा होता है। साथ ही, रोज सुबह एक सेब खाने से बीमार पड़ने का रिस्क भी कम होता है। 

     

    बच्चों को सेब के छोटे टुकड़े काटकर दे सकते हैं। अगर बच्चा बहुत छोटा है, तो इसकी प्यूरी भी बनाकर दे सकते हैं। सेब पहले से ही मीठा होता है, इसलिए इसमें चीनी मिलाने की जरूरत नहीं होती। इस बात का ध्यान रखें कि सेब का जूस न पिलाएं, क्योंकि जूस में फाइबर नहीं होता।

     

    दूध  

    बच्चों को दूध जरूर पिलाना चाहिए, क्योंकि यह कैल्शियम और प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। कैल्शियम से भरपूर होने की वजह से यह बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। साथ ही, इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है, जो बच्चों के विकास के लिए काफी जरूरी है। 

     

    बच्चों को सुबह गुनगुना दूध दें। दूध में चीनी मिलाने से बचें। फ्लेवर ऐड करने के लिए आप शहद या हल्दी मिलाकर इसे टेस्टी बना सकते हैं।


    यह भी पढ़ें: टैबलेट और स्मार्टफोन बन रहे हैं बचपन के दुश्मन, ऐसे डाल रहे हैं बच्चों की सेहत पर असर

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।