Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon में बढ़ जाता है 7 बीमार‍ियों का खतरा, Immunity बूस्ट करने के लिए डाइट में शाम‍िल करें 5 चीजें

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 12:09 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल रहा है और 25 जून तक मानसून आने की संभावना है। मानसून के आने से गर्मी से तो राहत मिलेगी लेकिन मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ ...और पढ़ें

    Monsoon में कैसी हो डाइट? Image Credit- Freepik
    Monsoon में कैसी हो डाइट? Image Credit- Freepik

    HighLights

    1. मानसून में कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
    2. मानसून के दिनों में वातावरण में नमी बढ़ जाती है।
    3. इन द‍िनों डाइट का खास ख्‍याल रखना चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। द‍िल्‍ली-एनसीआर में माैसम का म‍िजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। 25 जून तक Monsoon की भी एंट्री हो जाएगी। इससे भीषण गर्मी से राहत म‍िलेगी। हालांक‍ि, बरसात के मौसम में कई मौसमी बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। ये बीमार‍ियां भी उन्‍हीं काे अपनी चपेट में लेती हैं जि‍नकी इम्‍युन‍िटी कमजोर होती है। इस दौरान मौसमी फ्लू के मामले भी काफी बढ़ जाते हैं।

    अगर आप खुद को सेफ रखना चाहते हैं तो जरूरी है क‍ि आप अपनी डाइट में उन चीजों को शाम‍िल करें जो शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हाें। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि इस मौसम में कौन सी बीमार‍ियों का खतरा ज्‍यादा होता है। साथ ही कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो इम्‍युन‍िटी के ल‍िए बेस्‍ट होते हैं। तो आइए ब‍िना देर क‍िए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    इन बीमार‍ियों का बढ़ जाता है खतरा

    • टाइफाइड
    • मलेर‍िया
    • डेंगू
    • च‍िकनगुन‍िया
    • इन्फ्लुएंजा
    • वायरल इन्‍फेक्‍शन
    • न‍िमोन‍िया

    इन चीजों का करें सेवन

    तुलसी

    तुलसी एक आयुर्वेद‍िक जड़ी बूटी है। मॉनसून के दौरान मच्‍छरजन‍ित कई बीमार‍ियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इम्‍युन‍िटी का स्‍ट्रॉन्‍ग होना बेहद जरूरी होता है। इसके ल‍िए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं या फ‍िर आप इसकी पत्‍त‍ियों को डायरेकट भी चबा सकते हैं। इससे न स‍िर्फ बीमार‍ियां दूर रहती हैं बल्‍कि शरीर की रोग प्रत‍िरोध‍क क्षमता भी मजबूत होती है।

    अदरक

    अदरक हमारी सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर्दी और जुकाम से राहत द‍िलाने में मददगार होते हैं। आप अदरक की चाय या काढ़ा पी सकते हैं। चाहें तो सब्‍ज‍ियों में मसाले के रूप में भी इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कई लोग इसके डायरेक्‍ट भी खाना पसंद करते हैं। कुल म‍िलाकर ये इम्‍युन‍िटी काे मजबूत बनाने का काम करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: द‍िल्‍ली में इस द‍िन होगी Monsoon की एंट्री, ऐसे रखें सेहत का ख्याल; नहीं तो बार-बार पड़ेंगे बीमार

    हॉट ड्रिंक्स पिएं

    इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने के ल‍िए आप सूप, हर्बल टी और काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती म‍िलेगी। साथ ही गले का खराश भी ठीक होगा।

    काली मिर्च

    काली मिर्च की तासीर गर्म होती है। इसमें मौजूद पाइपरीन नाम का तत्व सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप इसका सेवन करती हैं तो इससे शरीर की राेग प्रत‍िरोधक क्षमता भी मजबूत‍ हाेती है।

    ताजे फल और सब्‍ज‍ियां

    बार‍िश के मौसम में सीजनल फलों और सब्जियों को डाइट में जरूर शामि‍ल करना चाह‍िए। ये इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें: तेज बार‍िश-ओले ग‍िरने से बदला मौसम का म‍िजाज, आज कई ज‍िलों में आंधी-तूफान का अलर्ट; IMD ने जारी किया अपडेट

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।