दिनभर बैठे-बैठे सुस्त हो गया है शरीर? नो जिम, नो इक्यूपमेंट के घर पर ही टोंड करें अपनी बॉडी
शरीर को एक्टिव रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना अनिवार्य शर्त है।

बिना किसी इक्यूपमेंट और जिम के एकसरसाइज (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों का शेड्यूल इस तरह बिजी रहता है कि उनके पास जिम जाने का टाइम ही नहीं। जबकि दिनभर बैठे रहने वाले लाइफस्टाइल में शरीर को एक्टिव रखने के लिए एकसरसाइज करना कितना जरूरी है, यह हम सभी जानते हैं।
ऐसे में अगर आप बिना जिम जाए और बिना किसी इक्यूपमेंट के बॉडी टोन करने की सोच रहे हैं तो यहां बताई गई एकसरसाइज अपने डेली रूटीन में शामिल करें।
सिटअप्स
अगर आपका टारगेट पेट और कोर की मसल्स मजबूत करना है तो सिटअप्स को अपने रूटीन में शामिल करें। इसके साथ ही शरीर की सहनशक्ति भी बढ़ती है।
कैसे करें?
योग मैट पर पीठ के बल लेट जाना है।
इस दौरान आपके घुटने मुड़े हुए और पैर सपाट होने चाहिए।
अब हाथों को चेस्ट के सामने क्रॉस कर लें।
इसके बाद सांस छोड़ते सिर, कंधों और शरीर की ऊपरी हिस्से को जमीन से ऊपर उठाना है।
ऐसा करते समय धड़ घुटनों तक आना चाहिए।
ध्यान रहे कि जब उठ रहे हों तो झटका न दें और एकसरसाइज में पेट की स्ट्रेंथ शामिल होनी चाहिए।
वॉल सिट
वॉल सिट को बिना किसी जिम इक्यूपमेंट के केवल दीवार के सहारे या फिर कुर्सी की तरह बैठकर किया जा सकता है।
कैसे करें?
सबसे पहले किसी दीवार के पास पीठ लगाकर खड़े हो जाना है।
इस दौरान आपके पैर कंधों की चौड़ाई के बराबर होने चाहिए।
अब पैरों को 90 डिग्री के एंगल पर मोड़कर बैठने की पोजीशन में आएं, ठीक वैसे जैसे कुर्सी पर बैठते हैं।
20-30 सेकंड्स तक इस पोजिशन में रहना है।
प्लैंक्स
प्लैंक एक फुल बॉडी एक्सरसाइज होने के साथ ही इफेक्टिव कोर-स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज भी है, जिससे शरीर का बैलेंस सुधरने के साथ ही मसल्स मजबूत मिलती है।
कैसे करें?
जंपिंग जैक्स
जंपिंग जैक्स एक बेहतरीन फुल बॉडी वॉर्म अप और कार्डियो है। इसकी मदद से वजन कम करने के साथ ही बॉडी का स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।
कैसे करें?
हाथों को बगल में रखकर एकदम सीधे खड़े हो जाएं।
ध्यान रहे कि इस दौरान पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।
इसके बाद जंप करते हुए पैरों को कंधों की चौड़ाई तक लेकर जाएं।
जंप करते समय ही हाथों को भी ऊपर ले जाना है।
जब वापिस जंप करें तो पैरों को हाथों को वापिस उसी पोजिशन पर ले आएं।
