Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Chickpeas: स्वादिष्ट होने के साथ ही गुणों का भंडार भी हैं काबुली चने, जानें इसके कुछ गजब के फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 09:01 AM (IST)

    Benefits of Chickpeas आप सभी ने छोले भटूरे को जरूर खाए होंगे। यह एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है जिसे देश के कई हिस्सों में काफी चाव से ...और पढ़ें

    सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है काबुली चने
    सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है काबुली चने

    HighLights

    1. काबुली चने कई लोगों को काफी पसंद होता है।
    2. स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
    3. अगर आप इसके फायदों से अनजान हैं, तो जानें इसके कुछ फायदे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Chickpeas: सेहतमंद रहने के लिए हम कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाते हैं। बीन्स इन्हीं फूड्स में से एक है, जिसे डाइट में शामिल करने के कई सारे फायदे मिलते हैं। काबुली चने इन्हीं बीन्स में से एक है। इसे चिकपीस (Chickpeas) या गार्बन्ज़ो बीन्स भी कहा जाता है। आम भाषा में कई सारे लोग इसे छोले भी कहते हैं। आप सभी ने छोले भटूरे का स्वाद को चखा ही होगा। यह कई

    लोगों का पसंदीदा व्यंजन होता है।

    साथ ही यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग उंगलियां चाट-चाटकर इसे खाते हैं। हालांकि, स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप आज तक इनके फायदों से अनजान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे टेस्टी छोले के कुछ हैरान करने वाले फायदे-

    ब्लड शुगर नियंत्रित रखें

    काबुली चने कई तरह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कम जीआई वाले फूड आइटम्स ब्लड शुगर रेगुलेशन को बढ़ावा देते हैं।

    यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम कर सकते हैं ये फूड्स, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

    भूख कंट्रोल

    काबुली चने यानी छोले में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो भूख को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये दोनों पोषक तत्व मिलकर पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे व्यक्ति का पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

    खबरें और भी

    वजन कम करने में मददगार

    जैसाकि ऊपक बताया गया कि काबुली चने यानी छोले खाने से देर तक भूख नहीं लगती, क्योंकि इसमें लंबे समय तक पेट भरा रखने की क्षमता होती है। ऐसे में ज्यादा देर तक पेट भरा महसूस होने की वजह से लोग ज्यादा खाने से बचते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है।

    प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का बढ़िया सोर्स

    काबुली चने प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स होने की वजह से उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो प्रोटीन के लिए नॉनवेज नही खाते हैं।

    कब्ज से छुटकारा

    फाइबर का अच्छा सोर्स होने की वजह से यह पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में भी काफी सहायक है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही यह अपच, गैस और एसिडिटी से भी निजात दिलाता है।

    यह भी पढ़ें- त्वचा ही नहीं सेहत के लिए भी गुणकारी है संतरे का छिलका, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik