यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Orange Peel Benefits: त्वचा ही नहीं सेहत के लिए भी गुणकारी है संतरे का छिलका, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे
Orange Peel Benefits विटामिन-सी से भरपूर संतरा हर किसी को पसंद होता है। जो स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इसका छिलका भ ...और पढ़ें

HighLights
- संतरे के छिलके में विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, फोलेट जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
- वेट लॉस डाइट में आप संतरे के छिलके को शामिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Orange Peel Benefits: संतरा बहुत ही स्वादिष्ट और रसीला फल है। हम सभी जानते हैं, यह फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, संतरे के छिलके भी काफी गुणकारी होते हैं। ये स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, फोलेट जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई तरीकों से फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं, संतरे के छिलके के अनगिनत फायदे।
हृदय को स्वस्थ रखता है
संतरे के छिलके दिल को स्वस्थ रखने में काफी मददगार हैं। इसमें फ्लेवोनोइड हेस्परिडिन की मात्रा होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है। इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
फेफड़ों के लिए फायदेमंद
संतरे के छिलके में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो फेफड़ों को कई तरह के संक्रमणों से बचाता है।
यह भी पढ़ें:Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम कर सकते हैं ये फूड्स, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल
पाचन के लिए गुणकारी
संतरे के छिलके पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में गुणकारी है। जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है, उनके लिए ये छिलके काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इनमें मौजूद पेक्टिन पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है । पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए संतरे के छिलके की चाय पी सकते हैं। इसे खाली पेट पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरे के छिलके जादुई रूप से काम करते हैं। इनमें मौजूद पेक्टिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
वजन कम करने में मददगार
संतरे के छिलके में कैलोरी कम होती है। इसके अलावा, यह फाइबर से भी भरपूर होता है। जो भूख को कंट्रोल करता है। वेट लॉस डाइट में आप संतरे के छिलके की चाय शामिल कर सकते हैं। इससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें:Carrots Health Benefits: वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, गाजर खाने के हैं हैरान करने वाले फायदे
त्वचा के लिए लाभादायक
संतरे के छिलके को आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ये मुंहासे, डार्क सर्कल्स, ड्राई स्किन जैसी समस्या को कम कम करने में मदद करते हैं। आप इन छिलकों से कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik