Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Poppy Seeds: पाचन दुरुस्त करने से लेकर बेहतर नींद आने तक, खसखस से मिलते हैं ये 5 फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 11:55 AM (IST)

    Benefits of Poppy Seeds खसखस कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे कई वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल क ...और पढ़ें

    गुणों की खान है खसखस, जानें इसके फायदे
    गुणों की खान है खसखस, जानें इसके फायदे

    HighLights

    1. खसखस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
    2. अपने इन्हीं गुणों की वजह से इसे कई समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
    3. आइए जानते हैं खसखस के कुछ गजब के फायदे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Poppy Seeds: सेहतमंद रहने के लिए लोग कई सारी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। फल-सब्जियां, नट्स, सीड्स सभी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खसखस इन्हीं में से एक हैं, जो अपने पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। छोटे-छोटे, गोल और नीले-काले रंग के खसखस का इस्तेमाल कई समस्याओं के इलाज और व्यंजनों में किया जाता है।

    खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खसखस के कई सारे फायदे हैं, जिसकी वजह से लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। बेहतर नींद को बढ़ावा देने से लेकर दिल को सेहतमंद बनाने तक खसखस कई स्वास्थ्य समस्याओं में असरदार है। आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदों के बारे में-

    पाचन बनाए बेहतर

    डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स होने की वजह से खसखस पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह एक्सक्रीशन में नियमितता बढ़ाकर कब्ज को रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर हेल्दी गट बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है और पेट की खराबी से राहत दिलाने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें- कई मर्ज की दवा है हल्दी का पानी, पाचन से लेकर डायबिटीज तक का है रामबाण इलाज

    नींद में सुधार करें

    अगर आप अक्सर नींद से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं, तो खसखस आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, बीते कई समय से खसखस का इस्तेमाल नींद से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। इसमें दिमाग को शांत करने वाले गुण (sedative properties) होते हैं, जो नींद में सुधार और अनिद्रा दूर करने में मदद कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    दिल को बनाए सेहतमंद

    खसखस में अनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है, तो दिल को सेहतमंद बनाने के साथ ही स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद पोटेशियम से भरपूर की मात्रा की वजह से यब ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

    दर्द से मिलती है राहत

    पॉपी सीड्स यानी खसखस में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो दिमाग में ओपिओइड रिसेप्टर्स को बांध सकते हैं, जिससे हल्के से लेकर मध्यम दर्द से राहत मिल सकती है।

    हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए बेहतर

    खसखस में न सिर्फ जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, बल्कि वह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी एक बढ़िया सोर्स होते हैं। इसे अपना डाइट का हिस्सा बनाने से शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव नजर आते हैं। इससे हड्डियों की डेन्सिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें- आपकी स्लीप पैर्टन को खराब कर सकती हैं ये फूड हैबिट्स, आज ही करें इनमें बदलाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik