Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ajwain Ark Benefits: वेट लॉस करने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाएगा अजवाइन का रस, जानें इसे पीने के फायदे

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 08:00 AM (IST)

    अजवाइन भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय मसाला है। इसे लोग कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अजवाइन का रस इन्हीं तरीकों में से एक ह ...और पढ़ें

    रोजाना अजवाइन का रस पीने के फायदे
    रोजाना अजवाइन का रस पीने के फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ajwain Ark Benefits: अजवाइन के रस में एक्टिव एंजाइम पाए जाते हैं, जो हमारी पाचन तंत्र में सुधार करके इसे तंदरुस्त बनाने में मदद करतें हैं। इतना ही नहीं ये पेट और आंतों में होने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। गैस अपच, सूजन और एसिडिटी की समस्या को दूर कर दर्द से राहत दिलाता है। सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का रस पीने से हमें ठंडी नहीं लगती।

    साथ ही हमें पेट संबंधित समस्याओं को भी दूर रखने में मदद मिलती है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन के तो अनेकों फायदे हैं। ऐसे में जानते हैं अजवाइन का रस बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- कद्दू के बीज फेंकना नहीं है समझदारी! खाने से मिलते हैं ढेरों फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

    अजवाइन अर्क या रस बनाने की विधि

    अजवाइन के पत्तों का रस

    अगर आपके पास अजवाइन की पत्तियां उपलब्ध हैं, तो आप लकी है। ये बहुत ही गुणकारी होता है। सबसे पहले आप पत्तियों को पानी में अच्छे से धो लें और फिर मिक्सी में बारीक पीसकर छन्नी से छान लें और अब इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस और नमक स्वादानुसार डालकर सुबह खाली पेट पीएं।

    अजवाइन बीज का रस

    अजवाइन के बीज को पानी में उबालकर छन्नी से छानकर इसमें नींबू का रस और नमक स्वादानुसार डालकर सुबह खाली पेट पिएं। ये वेट लॉस में कारगर साबित होता है।

    अजवाइन के रस के फायदे

    आंखों की रोशनी बढ़ाए

    विटामिन ए से भरपूर अजवाइन का रस आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आंखों से जुड़ी प्रॉब्लम को दूर रखने में भी मदद करता है।

    वेट लॉस में कारगर

    अजवाइन के पत्तों के रस से मेटाबॉलिज्म ( चयापचय ) मजबूत होती है, जिसकी वजह से हमें वेट लॉस करने में आसानी होती है।

    पाचन शक्ति दुरुस्त करे

    अजवाइन के रस से पाचन क्रिया बहुत अच्छे से होती है, जिसकी वजह से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसकी वजह से अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिलती है।

    अर्थराइटिस में फायदेमंद

    अजवाइन के रस का डेली सेवन करने से अर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा मिलता है, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण मौजूद होता है, जो कि हमारे शरीर में होने वाले सूजन को कम करता है।

    इम्युनिटी बूस्टर 

    विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर होने के कारण अजवाइन का रस हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने का काम करता है।

    यह भी पढ़ें- पोषक तत्वों का भंडार है Purple Cabbage, इन 7 फायदों की वजह से जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी