यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salty Water पीने के 5 बड़े फायदे नहीं जानते होंगे आप, कई बीमारियों में करता है रामबाण का काम
चुटकी भर नमक मिलाकर पानी पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह पाचन को सुधारता है शरीर को डिटॉक्स करता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है। हालांकि ...और पढ़ें

HighLights
- नमक वाला पानी पीने के कई फायदे हैं।
- संतुलित मात्रा में ही नमक का पानी पीना चाहिए।
- यह ड्रिंक कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम न जाने कितने उपाय करते हैं। शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कई समस्याएं दूर होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर पिया जाए, तो यह कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है।
अक्सर हम नमक का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुटकी भर नमक वाला पानी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? आयुर्वेद में भी नमकयुक्त पानी पीने के कई लाभ बताए गए हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है। पाचन तंत्र मजबूत बनता है। अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। आज हम आपको नमक का पानी पीने के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
शरीर को रखे हाइड्रेट
जब हम सिर्फ सादा पानी पीते हैं, तो कभी-कभी शरीर को सही मात्रा में मिनरल्स नहीं मिल पाते। अगर इनमें हल्का नमक मिलाकर पी लिया जाए तो ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इससे स्किन भी ग्लोइंग बनती है।
डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारे
आपको बता दें कि नमक वाला पानी पीने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टव मजबूत बनता है। इससे भोजन भी जल्दी और अच्छी तरह से पच जाता है। नमक वाला पानी पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
खबरें और भी
शरीर को करे डिटॉक्स
Salty Water पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। यह लिवर और किडनी को भी साफ रखता है। इसके साथ ही हमारे पूरे शरीर को सेहतमंद बनाता है।
हड्डियों के लिए भी फायदेमंद
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है, उनके लिए नमक का पानी काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। अगर आप नियमित रूप से पानी में नमक मिलाकर पीते हैं, तो इससे मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं।
स्किन के लिए भी जरूरी
स्किन के लिए भी नमक का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। नमक वाला पानी पीने से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं भी बच सकते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसे पीने से मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: Warm Salt Water Benefits: बेहतर पाचन से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानें पानी में नमक मिलाकर पीने के अद्भुत फायदे
यह भी पढ़ें: स्ट्रोक के खतरे को करना है कम, तो आज ही इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।