विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कड़ाके की ठंड में मई-जून का एहसास कराएगी ये स्‍पेशल चाय, पीने से मिलेंगे फायदे ही फायदे

Published: Fri, 15 Nov 2024 03:55 PM (IST)

मसाला चाय न केवल गर्माहट प्रदान करती है बल्कि इसके औषधीय गुण शरीर को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं। अदरक इलायची ...और पढ़ें

ठंडियों में मसाला चाय पीने से सेहत को मिलत हैं चमत्‍कारी लाभ। (Image Credit- Freepik)
ठंडियों में मसाला चाय पीने से सेहत को मिलत हैं चमत्‍कारी लाभ। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. ठंड में जरूर पिएं मसाला चाय।
  2. मसाला चाय शरीर को प्रदान करेगी गर्माहट।
  3. मसाला चाय को पीने से मिलते हैं ढेरों फायदे।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जैसे-जैसे ठंड की शुरूआत होती है, लोग मसाले वाली चाय पीना शुरू कर देते हैं। सर्दियों में मसाला चाय पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मसाला चाय न केवल गर्माहट प्रदान करती है बल्कि इसके औषधीय गुण शरीर को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं। अदरक, इलायची, लौंग, दालचीनी और तुलसी जैसे मसालों से बनी यह चाय इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है, जिससे सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके साथ ही मसाला चाय पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ तनाव को भी कम करती है। आज हम आपको ठंड में मसाला चाय पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं विस्‍तार से-

कैसे बनती है मसाला चाय?

मसाला चाय को कुछ खास मसालों और दूध से तैयार क‍िया जाता है। इसे बनाने के लिए आमतौर पर इलायची, दालचीनी, लौंग, अदरक और कभी-कभी काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि सेहत को भी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद अदरक पाचन में मदद करते हैं, जबकि दालचीनी आपको अंदर से गर्म रखने में मदद करती है।

थकान दूर करने में मददगार

एक कप मसाला चाय से आपकी सारी थकान चुटकि‍यों में दूर हो सकती है। इसमें मौजूद टैनिन शरीर को राहत देने के साथ ही उसे फिर से सामान्य करने में मदद करता है। ठंडियों में मसाला चाय पीने से आपकी थकान तो दूर होगी ही, आप एनर्जी से भर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ठंड के दिनों में गर्मी का एहसास कराएंगी 5 चाय, सेहत होगी दुरुस्त और स्वाद भी होगा जबरदस्त

सर्दी जुकाम से करे बचाव

मसाला चाय पीने से सर्दी से राहत मिलती है। मसाला चाय में मौजूद मसाले शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। चाय में मौजूद कैटेचिन तत्व सर्दी से शरीर को बचाता है।

दर्द को करे कम

मसाला चाय में पड़ने वाले सारे मसाले शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। देर तक उबाले जाने के कारण इन मसालों के सारे गुण चाय में मिल जाते हैं। जो दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं।

इम्यूनिटी बूस्‍टर है मसाला चाय

मसाला चाय में पड़ने वाले मसालों में विटामिन सी मौजूद होता है। वि‍टामिन सी एनर्जी बूस्‍टर के रूप में कार्य करता है। साथ ही मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। जिन लोगाें को जल्‍दी सर्दी जुकाम या बुखार जकड़ लेता है, उन्‍हें सर्दियों में जरूर मसाला चाय पीना चाहिए।

डायबिटीज को करे कंट्रोल

मसाला चाय से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है। ये चाय मीठे की क्रेविंग को भी कम करती है। अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो दिन में दो बार मसाला चाय जरूर पिएं।

यह भी पढ़ें: Masala Chai: बरसात के मौसम में भी चाय पीने से मना करते हैं लोग, तो गिना दीजिए ये 5 फायदे; हो जाएगी बोलती बंद!

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।