Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिमाग को हेल्दी और एक्टिव बनाएंगे ये 5 जूस, Brain Health सुधारने के लिए आज ही करें रूटीन में शामिल

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 08:53 AM (IST)

    दिमाग हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है। इसकी मदद से हमें अपने पूरे शरीर को कंट्रोल करने और अपनी भावनाएं व्यक्त करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि ...और पढ़ें

    हेल्दी ब्रेन के लिए जूस (Picture Credit- Freepik)
    हेल्दी ब्रेन के लिए जूस (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Brain हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है।
    2. यह हमारे शरीर में कई अहम कार्य करता है, इसलिए इसका हेल्दी रहना जरूरी है।
    3. ऐसे में अच्छी डाइट के साथ ही आप कुछ हेल्दी जूस की मदद से भी Brain Health सुधार सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रेन को हेल्दी बनाए रखना एक स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी होता है। ब्रेन से ही पूरे शरीर का संचालन होता है। साथ ही यह हमें सोचने और समझने की क्षमता भी देता है। ऐसे में ब्रेन हेल्थ को खास ध्यान बेहद जरूरी है और इसलिए इसके लिए स्वस्थ डाइट का पालन करना चाहिए। फोकस, मेमोरी, प्रोडक्टिविटी जैसी अहम फंक्शन के लिए ब्रेन हेल्थ पर ही निर्भर करती हैं।

    खानपान के साथ जूस का सेवन करने से भी ब्रेन हेल्थ को मजबूत बनाया जा सकता है। हालांकि, डायबिटीक या खास परहेज करने वाले लोगों को जूस पीने से पहले डॉक्टर के निर्देशानुसार इसका सेवन करना चाहिए। वहीं, अन्य लोगों के लिए सामान्य तौर कुछ जूस पीना उनके ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं ऐसे 5 जूस के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपका फोकस बढ़ेगा और ब्रेन हेल्दी बनेगा-

    यह भी पढ़ें-  स्ट्रोक से लेकर किडनी डैमेज तक की वजह बनता है Hypertension, लाइफस्टाइल में 5 बदलाव करेंगे बचाव

    ब्लूबेरी का जूस

    पॉलीफेनोल से भरपूर ब्लूबेरी में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो ब्लूबेरी के नीले रंग के लिए जिम्मेदार होता है। ये एक बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट है और ब्रेन को पोषण देता है और मेमोरी बढ़ाने में मदद करता है। सेब, ब्लूबेरी और नींबू के जूस को एकसाथ ब्लेंड करें और पौष्टिक ब्लूबेरी जूस का आनंद लें।

    ग्रीन जूस

    हरी पत्तेदार सब्जी जैसे पालक या केल को खीरा, ग्रीन एप्पल और कुछ लेमन ग्रास के साथ ब्लेंड करें और फ्रेश ग्रीन जूस तैयार है। विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये ग्रीन जूस ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद है।

    खबरें और भी

    अनार का जूस

    अनार में भी ऐसे पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं, जो ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देते हैं और याद करने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

    चुकंदर का जूस

    न्यूट्रिएंट्स जर्नल में छपे एक लेख के अनुसार चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्रेन फंक्शन में मददगार साबित हो सकता है। ये ब्रेन तक ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे ब्रेन की फंक्शनिंग ली में सुधार आता है।

    गाजर का जूस

    गाजर में लूटियोलिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कॉग्निटिव हेल्थ में सुधार ला कर ब्रेन को बचाने का काम करता है।

    यह भी पढ़ें-  6 फूड्स जो दिलाएंगे कब्ज की समस्या से छुटकारा, पाचन हो जाएगा एकदम दुरुस्त

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।