Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बढ़ती उम्र के साथ थकने लगा है दिमाग, तो लाइफस्‍टाइल में करें ये 5 बदलाव; कम होगा ड‍िमेंश‍िया का खतरा

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 12:08 PM (IST)

    उम्र का बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। हालांक‍ि दिमागी को हेल्‍दी बनाए रखना हमारे हाथ में होता है। इसके ल‍िए सही खानपान एक्टिव लाइफस्टाइल नियमित मान ...और पढ़ें

    बढ़ती उम्र में भी द‍िमाग का ख्‍याल रखेंगी ये आदतें। (Image Credit- Freepik)
    बढ़ती उम्र में भी द‍िमाग का ख्‍याल रखेंगी ये आदतें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. द‍िमाग को हेल्‍दी बनाए रखना बेहद जरूरी है।
    2. एक्सरसाइज और मेडिटेशन दिमाग को हेल्दी रखता है।
    3. ब्रेन हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का खास ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। द‍िमाग हमारे शरीर का जरूरी अंग है। लेकिन जब भी इसका ख्याल रखने की बात आती है, हम इस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। हालांकि, इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। यंग एज में तो उतनी समस्‍याएं नहीं होती हैं लेक‍िन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, द‍िमाग भी कमजोर होता चला जाता है। याददाश्त और सोचने की क्षमता भी कम होने लगती हैं। द‍िमाग हमारे शरीर का वो अहम हिस्सा है, जो हमारे शरीर को पूरी तरह से कंट्रोल करता है।

    बढ़ती उम्र के साथ न्यूरोजेनरेटिव बीमारियां शुरू होने का डर बना रहता है, अल्जाइमर्स होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अपनी ब्रेन हेल्थ को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको ब्रेन को हेल्‍दी बनाए रखने के ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको जरूर फॉलो करना चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    मानसिक व्यायाम करें

    जैसे शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी होती है, वैसे ही दिमाग को हेल्‍दी और तेज बनाए रखने के लिए ब्रेन एक्सरसाइज भी जरूरी है। इसके लिए आप पजल्स सुलझाएं, शतरंज खेलें, नई भाषा सीखें या कोई नया हुनर अपनाएं। इससे दिमाग एक्टिव रहता है और उसकी कार्यक्षमता भी बनी रहती है।

    हेल्‍दी डाइट लें

    ब्रेन को हेल्‍दी रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन B, E और एंटीऑक्सिडेंट्स बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में मछली, अखरोट, बादाम, ब्रोकली, हरी सब्जियां, फल और बीज जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। कोश‍िश करें क‍ि जंक फूड से दूरी बना लें।

    खबरें और भी

    फ‍िज‍िकली एक्टिव रहें

    रोजाना वॉक, योग या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंच पाते हैं। जब आप शारीर‍िक रूप से एक्‍ट‍िव रहते हैं तो मानसिक थकान दूर होती है। इससे मूड भी बेहतर होता है।

    अच्‍छी नींद भी जरूरी

    नींद का सीधा संबंध दिमाग की सेहत से होता है। एक्‍सपर्ट्स भी कहते हैं क‍ि रोजाना सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेना चाह‍िए।। दिमाग दिन भर की थकान से उबर सके और याददाश्त भी मजबूत बनी रहे।

    तनाव से दूरी बनाएं

    दिमाग के लिए सबसे बड़ा दुश्मन तनाव होता है। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन, प्राणायाम और अपने शौक पूरे करने का समय निकालें। इससे मानसिक तनाव को दूर करने में मदद मि‍लती है।\

    यह भी पढ़ें: World Parkinson's Day 2025: हाथ-पैर में कंपन है तो न करें अनदेखा, पार्किंसंस डिजीज के हो सकते हैं लक्षण

    यह भी पढ़ें: क्‍या होगा अगर एक महीने के लि‍ए चीनी खाना बंद कर दें? हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले 7 बदलाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।