यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Side Effects of Sattu: फायदे तो सुने होंगे, लेकिन सत्तू के ये नुकसान जानकर चौंक जाएंगे आप!
गर्मियों में साबुत अनाज के मिश्रण से तैयार सत्तू का सेवन कई लोग करते हैं। इसकी ठंडी तासीर आपको लू से बचाती जरूर है लेकिन हर चीज की तरह ही इसके कुछ नुक ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मियों में पाचन को बेहतर बनाने और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन कई लोग करते हैं।
- इसके फायदे तो कई लोग जानते हैं, लेकिन सत्तू से सेहत को होने वाले नुकसान से अक्सर लोग अनजान रहते हैं।
- कुछ लोगों के लिए इसका सेवन फायदे की जगह नुकसानदायक साबित हो सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Side Effects of Sattu: गर्मियों में सत्तू का सेवन कई लोग करना पसंद करते हैं। इससे बना शरबत पेट को ठंडा रखकर लू से तो बचाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। अगर आप भी गलत तरीके से इसका सेवन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। जी हां, इसके फायदे तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं सत्तू के कुछ ऐसे नुकसान जिन्हें अनदेखा करने की भूल सेहत पर भारी पड़ सकती है। आइए जानें।

एलर्जी
चने से तैयार सत्तू को पचाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता है। बता दें, कि कई लोगों को इसके सेवन से एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। अगर आप भी साबुत अनाज से जुड़ी चीजों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं, तो सत्तू से तैयार शरबत या अन्य चीजें आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Coconut Water से बनाएं गर्मियों के लिए ये 3 टेस्टी एंड रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स
गैस और एसिडिटी
अगर आपको अक्सर गैस और एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो सत्तू इसे बढ़ाने का काम कर सकता है। बता दें, इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में इसके शरबत को ज्यादा पीने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है और आपको पेट फूलना, गैस, ऐंठन और दस्त की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
पथरी
पथरी की समस्या में भी चने का सत्तू आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। बता दें, कि इससे पथरी का दर्द बढ़ सकता है, ऐसे में जिन लोगों को किडनी या पित्त की थैली में पथरी है उन्हें चने के बजाय सिर्फ जौ का सत्तू ही लेना चाहिए, लेकिन सिर्फ कम मात्रा में।
खबरें और भी
वात दोष
सत्तू तासीर में ठंडा होता है, ऐसे में जिन लोगों को किसी बीमारी के चलते ठंडी चीजें खाने की मनाही है, उन्हें इसका सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह वात दोष को बढ़ा सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द, पाचन में समस्या और अन्य कई तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में भी नहीं छूट रही चाय की आदत, तो इन रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स से करें इसे रिप्लेस
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।