यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Peanuts Benefits: गुणों का भंडार है छोटी- सी मूंगफली, जानें इसे रोज खाने के 5 फायदे
Peanuts Benefits शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मूंगफली खाना पसंद नहीं। छोटा-सा मूंगफली का दाना स्वादिष्ट होने के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो ...और पढ़ें

HighLights
- मूंगफली कई लोगों को काफी पसंद होती है।
- इसे खाने से सेहत को ढरे सारे फायदे मिलते हैं।
- आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Peanuts Benefits: मूंगफली कई लोगों को पसंद होती है। लोग अक्सर अपने खाली समय में इस स्वादिष्ट नट को खाना पसंद करते हैं। साथ ही प्राकृतिक रूप से आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। यह आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन (जैसे बी विटामिन और विटामिन ई), और खनिज (जैसे मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम) शामिल हैं।
रोजाना मूंगफली खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह पूरे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के साथ ही यह प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर करने में भी मदद करता है। अगर आप मूंगफली से होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मूंगफली के कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें- इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें सुपरफूड अंडे खाने के गजब के फायदे
डिप्रेशन कम करने में कारगर
इन दिनों कई सारे लोग मानसिक समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। डिप्रेशन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में मूंगफली खाने से डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है, जो आपको डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है।
आंखों की रोशनी में करे सुधार
अगर आपकी आंखें भी कमजोर हो रही है, तो इन्हें तेज करने के लिए आप मूंगफली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद जिंक आपके शरीर को विटामिन ए का उत्पादन करने में मदद करता है, जो नाइट ब्लाइंडनेस के इलाज के लिए उपयोगी है।
खबरें और भी
हड्डियों को बनाए मजबूत
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसमें में मूंगफली आपके लिए मददगार साबित होगी। मैंगनीज और फास्फोरस से भरपूर होने की वजह से मूंगफली हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।
वेजिटेरियन प्रोटीन का अच्छा स्रोत
अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन का कोई बढ़िया स्त्रोत खोज रहे हैं, तो मूंगफली एक बढ़िया विकल्प है। एक मुट्ठी मूंगफली में 7.3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में यह वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का बढ़िया विकल्प साबित होगा।
दिल की सेहत के लिए गुणकारी
मूंगफली आपके दिल की सेहत के लिए भी गुणकारी है। मूंगफली खाने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जो लंबे समय में हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- सब्जियों का राजा आलू है सेहत के लिए बेहद गुणकारी, जानें इसके कुछ गजब के फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik