Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Egg Day 2023: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें सुपरफूड अंडे खाने के गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 03:26 PM (IST)

    World Egg Day 2023 अंडे को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसमें प्रोटीन विटामिन-डी कै ...और पढ़ें

    World Egg Day 2023: अंडे खाने के क्या फायदे हैं
    World Egg Day 2023: अंडे खाने के क्या फायदे हैं

    HighLights

    1. सुपरफूड अंडे खाने के हैं ढेरों फायदे।
    2. अंडे प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं।
    3. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में अंडे शामिल कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Egg Day 2023: हम सभी जानते हैं कि अंडे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग इसे नाश्ते के रूप में खाते हैं। इसका इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती है। जो टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं।

    हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंडे के पोषण और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना है। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अंडे खाने के क्या फायदे हैं।

    प्रोटीन का रिच सोर्स

    अंडे प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। एक उबले अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। अगर आप रोजाना उबले अंडे खाते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। वजन कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से उबले अंडे खाएं। इससे मांसपेशियों के निर्माण में सहायता मिलती है। इसके अलावा अंडे खाने से बाल और नाखून भी स्वस्थ रहते हैं।

    आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

    उबले अंडे में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन-ई, विटामिन-ए ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और सेलेनियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को नुकसान होने से बचाते हैं। विशेष रूप से, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आंख से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: वजन कम करना हो जाएगा आसान, बस फॉलो करें वेट लॉस का 30-30-30 नियम

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना काफी जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आप सुबह के नाश्ते में उबले अंडे शामिल कर सकते हैं। इसकी जर्दी में विटामिन-डी पाया जाता है, जो आपको सर्दी और फ्लू से बचाते हैं। यह एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। इसे खाने से शरीर को जरूरी विटामिंस और खनिज मिलते हैं।

    दिमाग के लिए फायदेमंद

    अंडे सेहत का खजाना है। इसे खाने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है। अंडे में विटामिन बी12, बी6, कोलीन और फोलेट आदि पाए जाते हैं। जो याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।

    स्किन को स्वस्थ रखता है

    हेल्दी डाइट सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी जरूरी है। ऐसे में आप अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसमें सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ स्वस्थ भी रखता है।

    यह भी पढ़ें: जौ की रोटी ही नहीं पानी पीने से भी मिलते हैं गजब के फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik