Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेहरे पर नजर आते हैं Fatty Liver के 5 संकेत, आम समझकर अनदेखा करना पड़ सकता है भारी

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 03:27 PM (GMT+05:30)

    Fatty Liver आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। तेजी से बदलती से बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान लोगों को इस बीमारी का शिकार बना रहा है। शरीर में इस समस् ...और पढ़ें

    चेहरे पर नजर आते हैं फैटी लिवर के संकेत (Picture Credit- Freek)
    चेहरे पर नजर आते हैं फैटी लिवर के संकेत (Picture Credit- Freek)

    HighLights

    1. Fatty Liver एक गंभीर समस्या है, जिससे इन दिनों कई लोग प्रभावित है।
    2. बदलती जीवनशैली की वजह से लोग इस समस्या का शिकार हो रहे हैं।
    3. ऐसे में चेहरे पर फैटी लिवर के कुछ Warning Signs नजर आते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति लापरवाही या गलत खानपान लोगों को इस समसया का शिकार बना रहा है। यह एक गंभीर कंडीशन है, जो कई मामलों में जानलेवा तक साबित हो सकती है। ऐसे में समय रहते इसकी पहचान जरूरी है।

    किसी भी बीमारी या समस्या के होने पर हमारा शरीर इसके बारे में बताने लगता है। शरीर में अक्सर कई ऐसे संकेत नजर आते हैं, जो इन बीमारियों के बारे में बताते हैं। हालांकि, हम कई बार या तो इन संकेतों की पहचान नहीं कर पाते हैं या फिर कई बार इन्हें पहचानने में देरी तक देते हैं, जिसकी वजह से गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। फैटी लिवर होने पर भी शरीर में कई संकेत नजर आते हैं, जिसमें से कुछ चेहरे पर दिखाई देते हैं। आइए शारदा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं चेहरे पर नजर आने वाले इन्हीं संकेतों के बारे में बताएंगे-

    यह भी पढ़ें-  सर्दियों में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

    स्पाइडर वेन्स

    चेहरे और शरीर की त्वचा पर अगर आपको फैली हुई नसें दिखाई दे रही है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। इन फैली हुई नसों को स्पाइडर वेन्स कहते हैं, क्योंकि वह देखने में मकड़ी के जाल की तरह नजर आती हैं। लिवर में फैट जमा होने की वजह से नसें फैली हुई नजर आती हैं, जिससे ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और नसें ज्यादा दिखाई देने लगती हैं।

    खुजली

    बायोमेडिसिन जर्नल के एक अध्ययन के मुताबिक फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित पांच से एक व्यक्ति को खुजली का अनुभव होता है, जो आमतौर पर चेहरे पर हो सकती है। हालांकि, इस लक्षण का कारण जानने की वैज्ञानिक अभी भी कोशिश कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    स्किन का डार्क होना

    फैटी लिवर की बीमारी जैसे-जैसे बढ़ती है और यह सिरोसिस में बदलने लगती है, स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। इनमें एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स या त्वचा का काला होना भी शामिल है, जो आमतौर पर गर्दन के पीछे नजर आता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि फैटी लिवर वाले लोगों में अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस या प्रभावी ढंग से इंसुलिन का इस्तेमाल करने में परेशानी होती है, जो एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स का मुख्य कारण है।

    रोसैसिया

    फैटी लिवर होने पर रोसैसिया भी हो सकता है, जो स्किन से जुड़ी एक पुरानी समस्या है। दूसरे शब्दों में अगर कहे, तो फैटी लिवर चेहरे पर बालों के पोर्स में सूजन की वजह बन सकता है, जिससे रेडनेस, मुंहासे और जलन जैसे रोसैसिया के लक्षणों के विकास में मददगार होता है।

    पीलिया

    फैटी लिवर के लास्ट स्टेज में आने पर पीलिया के लक्षम नजर आने लगते हैं। इसकी वजह से त्वचा और आंखों के सफेद भाग में पीलापन नजर आने लगता है। यह लिवर द्वारा बिलीरुबिन को सही तरीके से फिल्टर नहीं करने का परिणाम होता है, जो पीलिया का कारण बनता है।

    यह भी पढ़ें-  रेड वाइन, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक किससे होता है दांतों को सबसे ज्यादा नुकसान, डॉक्टर से जानें जवाब