यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंडे मौसम में इन चीजों को खाना हो सकता है खतरनाक, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा
फरवरी खत्म होने के साथ ही भले ही सर्दियां कम होने लगी हैं लेकिन मौसम में ठंडक अब भी बरकरार है। ऐसे में तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी होने पर लोग खानपान ...और पढ़ें

HighLights
- सर्दियों का मौसम अब बस खत्म होने वाला है।
- हालांकि, मौसम में अभी भी हल्की ठंडक मौजूद है।
- ऐसे में इस मौसम में कुछ फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से भले ही सर्दियां कम होने लगी हैं, लेकिन मौसम में अभी भी ठंडक मौजूद है। यही वजह है कि सुर्दी-जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं अब भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। ऐसे में इस मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कमजोर इम्युनिटी की वजह से बीमार होना काफी आम हो जाता है।
खासकर बच्चों को सर्द हवाओं से बचा कर रखना चाहिए। इसके अलावा खानपान का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। सर्द मौसम में कुछ अनाब-शनाब खाने से कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपने खानपान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी ठंडे मौसम में नहीं खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सिर्फ दूध से नहीं चलेगा काम, कमजोर हड्डियों में जान फूंकने के लिए डाइट में शामिल करिए ये 4 चीजें!
ठंडे पेय पदार्थ
तापमान में हल्की बढ़ोतरी होते ही लोग कोल्ड ड्रिंक्स आदि पीने लगते हैं। हालांकि, हल्के ठंडे मौसम में भी कोल्ड ड्रिंक्स, मॉकटेल आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से गला लग जाता है। साथ ही इन्हें पीने से पाचन की समस्या बढ़ जाती है। इनकी जगह सूप, हर्बल टी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
मीठा
अक्सर ठंड में लोग मीठी चीजों का सेवन ज्यादा करने लग जाते हैं। ठंडे मौसम में गर्मागर्म जलेब, मिठाई, पेस्ट्री खाने का अपना अलग ही मजा होता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा मीठा आपका वजन बढ़ा सकता है। इसलिए ठंडे मौसम में भी मीठे से परहेज करना लाभकारी होता।
खबरें और भी
फ्राइड फूड
ठंडे मौसम में कई लोग बड़े चाव से तली-भुनी चीजों का सेवन करते हैं। अक्सर लोग इस मौसम में बाहर खाना-पीना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ठंड में हार्ट अटैक के केस भी बढ़ जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हेल्दी फूड्स अपनाएं और बाहर के फ्राइड फूड के जगह घर पर ही बेक या ग्रिल फूड्स का सेवन करें।
डेयरी प्रोडक्ट
डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन किसी भी चीज की अति सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर ठंडे मौसम में अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन अधिक करते हैं, तो इससे म्यूकस बनने की समस्या बढ़ जाती है, जिससे कफ बनने लगता है।
यह भी पढ़ें- दाल और राजमा खाने के बाद क्या आपको भी होती है Bloating? तो जान लें इसकी वजह और समाधान
Picture Courtesy: Freepik