Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ दूध से नहीं चलेगा काम, कमजोर हड्डियों में जान फूंकने के लिए डाइट में शामिल करिए ये 4 चीजें!

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 10:05 PM (IST)

    आजकल कम उम्र में ही जोड़ों में दर्द और छोटी-मोटी चोट लगने पर हड्डियों के टूटने जैसे हालात देखने को मिलते हैं। बोन हेल्थ का ख्याल रखने के नाम पर अक्सर ...और पढ़ें

    हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये चीजें
    हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये चीजें

    HighLights

    1. बोन हेल्थ पर ध्यान न देने से खराब पोस्चर की समस्या पैदा हो सकती है।
    2. कमजोर हड्डियों से चलने फिरने में दिक्कत झेलनी पड़ती है, जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है।
    3. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन बेहद जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods for Healthy Bones: आजकल के अनहेल्दी खानपान का सबसे बुरा असर आपकी हड्डियों पर पड़ता है। इसका एक बड़ा कारण कैल्शियम की कमी होती है, जिसमें पूरे शरीर का ढांचा बिगड़ने लगता है। इसलिए बोन हेल्थ का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है। अगर आप भी अपनी हड्डियों की मजबूती चाहते हैं, तो बता दें कि दूध के अलावा भी कई चीजें हैं, जो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करना का काम करती हैं। आइए जान लीजिए इनके बारे में।

    सोयाबीन

    शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो सोयाबीन को डाइट में शामिल करने से पीछे मत हटिए। बता दें, 100 ग्राम सोयाबीन में 277 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है, जो आपको मजबूत हड्डियां देने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप बोन डेंसिटी को दुरुस्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- अंडा या पनीर, किसे खाने से मिलता है ज्यादा प्रोटीन?

    ड्राई फ्रूट्स

    पिस्ता, अखरोट और बादाम के अलावा कई तरह के सूखे मेवे भी कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होते है। ऐसे में बेहतर है कि सिर्फ दूध पर निर्भर न रहकर आप इन्हें भी आहार में शामिल कर लें।

    पनीर

    100 ग्राम पनीर में कैल्शियम के कंटेंट को देखें, तो ये 480 मीलीग्राम के करीब पाया जाता है। ऐसे में आपके शरीर में भी कैल्शियम की कमी है, तो पनीर खाना बिल्कुल न भूलें। जिन लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है, उनके लिए भी पनीर एक बढ़िया ऑप्शन है। इसकी मदद से आप तरह-तरह की टेस्टी डिशेज तैयार कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    हरी सब्जियां

    पालक, बथुआ और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इनके नियमित सेवन से हड्डियों को अपनी जरूरत का 25 प्रतिशत तक कैल्शियम मिल सकता है। ऐसे में हड्डियों की मजबूती के लिए आप इन्हें डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- मक्खन या घी, किसे खाना है सेहत के लिए ज्यादा सही?

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik