Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Egg vs Paneer: अंडा या पनीर, किसे खाने से मिलता है ज्यादा प्रोटीन?

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 02:37 PM (IST)

    अंडे और पनीर दोनों को ही प्रोटीन रिच फूड्स की लिस्ट में गिना जाता है लेकिन अक्सर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन बनी रहती है कि दोनों में से ...और पढ़ें

    अंडा खाएं या पनीर, जानिए किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन
    अंडा खाएं या पनीर, जानिए किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन

    HighLights

    1. डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करना बेहद जरूरी होता है।
    2. अक्सर ये सवाल रहता है कि अंडे और पनीर में से शरीर के लिए ज्यादा बेहतर क्या है।
    3. अंडे की तुलना में पनीर में मिलावट का जोखिम ज्यादा रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Egg vs Paneer: शरीर की बेहतर ग्रोथ के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। न्यूट्रिशियस कंटेंट की बात करें, तो अक्सर कई चीजों को लेकर बहस छिड़ जाती है। ऐसा ही एक मुद्दा है, अंडे और पनीर को लेकर। क्या आप भी इस कन्फ्यूजन में रहते हैं, कि सेहत के लिए दोनों में से क्या बेहतर है या किसे खाने से प्रोटीन ज्यादा मिलता है? तो आइए इन्हीं सवालों का जवाब जानते हैं इस आर्टिकल में।

    अंडा

    अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अगर एक अंडे की बात करें, तो इसमें लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी विटामिन मिल जाते हैं। इसके हाई फैट कंटेंट के कारण सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है। इसके पीले हिस्से यानी जर्दी में सबसे ज्यादा विटामिन्स होते हैं। अगर संख्या में समझें तो एक मुर्गी के अंडे में कुल फैट 4 ग्राम से ज्यादा, आयरन करीबन 1 मिलीग्राम और कैल्शियम लगभग 25 मिलीग्राम पाया जाता है। अगर सवाल है कि आपको रोजाना कितने अंडे खाने चाहिए, तो बता दें कि ये आपकी उम्र, वजन और दिनभर के रूटीन पर निर्भर करता है। ऐसे में इसका सटीक जबाव आपको डाइटीशियन से ही मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- रोटी खाएं या चावल, जानिए क्या है आपकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर

    पनीर

    पनीर के न्यूट्रिशियस कंटेंट को संख्या में समझें, तो 40 ग्राम पनीर में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन, 190 मिलीग्राम कैल्शियम, 5 ग्राम के करीबन कार्बोहाइड्रेट्स और फैट की मात्रा देखी जाती है। अंडे की ही तरह इसे भी लोग अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं, खासकर वेजिटेरियन लोगों की ये पहली पसंद होता है। एक ओर जहां अंडे की न्यूट्रिशियस वैल्यू को पर पीस के हिसाब से समझा जाता है, वहीं पनीर को ग्राम के द्वारा। अंडे की तुलना में ये थोड़ा महंगा होता है।

    दोनों में से किसे खाना है ज्यादा सही?

    अंडे हों या पनीर, दोनों का सेवन ही सेहत को काफी फायदे पहुंचाता है। अगर आप अंडा नहीं खाते हैं, तो पनीर से भी आपको उतने ही पोषक तत्व मिल सकते हैं जितना अंडा खाने से मिलते हैं। अंडे की तुलना में ये थोड़ा महंगा होता है, लेकिन इसमें मिलावट का खतरा भी अंडे के मुताबिक कुछ ज्यादा ही रहता है। ऐसे में सावधानी इस ओर बरतनी जरूरी है, कि आप इसे जहां से खरीद रहे हैं, वहां इसमें मिलावट तो नहीं की जा रही है। इसके अलावा आप बेफिक्र होकर दोनों में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गेहूं की रोटी से आप भी हो गए हैं बोर? अगर डाइट में शामिल करेंगे ये 5 तरह की रोटियां, तो सेहत भी हो जाएगी चकाचक

    Picture Courtesy: Freepik