Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eggs Benefits: संडे हो या मंडे, क्या सच में रोज खाने चाहिए अंडे

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 07:15 AM (GMT+05:30)

    अंडा प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स है जिसकी वजह से कई लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर है। यही वजह है कि अक्सर ऐसा कह ...और पढ़ें

    क्या रोज अंडे खाना सेहत के लिए सही है?
    क्या रोज अंडे खाना सेहत के लिए सही है?

    HighLights

    1. अंडा हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
    2. कई लोग इसे उबालकर खाते हैं, तो कई इसका ऑमलेट बनाकर खाते हैं।
    3. हालांकि, रोजाना इसे खाना हेल्दी है या नहीं, कम ही लोग जानते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर बड़े बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा- संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे! यह एक ऐसा जुमला है, जिसे सुनते हुए हम बड़े हो गए। हालांकि किसी भी चीज की अति हमारे लिए ठीक नहीं होती है। एक संतुलित मात्रा में कोई भी आहार पौष्टिक है, लेकिन जब बात अंडे की हो, तो क्या ये उचित है कि इसे हम रोज खाएं और अगर खाएं भी तो कितने खाएं। अगर आपके मन में भी यह सवाल अक्सर आता रहता हैं,तो आइए विस्तृत में जानते हैं कि कितना सही है ये जुमला, सच में रोज अंडे खाने चाहिए या नहीं-

    यह भी पढ़ें- युवाओं में तेजी से बढ़ रहे Cardiovascular Disease के मामले, जानें 4 लाइफस्टाइल फैक्टर जो बढ़ाते हैं इसका खतरा

    अंडे में कितना पोषण

    अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें अन्य कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। एक अंडे में कुछ इस प्रकार पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं-

    • कैलोरी- 70
    • प्रोटीन- 6 ग्राम
    • फैट- 5 ग्राम
    • विटामिन डी- 1.24 mcg
    • विटामिन बी12- 0.5 mcg
    • कोलिन- 169 mg

    अंडे के फायदे

    इतने सारे पौष्टिक तत्वों के साथ अंडा एक बहुत ही हेल्दी फूड माना गया है। बच्चा, बूढ़ा, जवान सभी को अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इसके फायदे इस प्रकार हैं-

    • अंडा एक छोटे पैकेट में बड़ा धमाका है। एक छोटे से अंडे से भरपूर एनर्जी मिलती है, क्योंकि इसमें इतने सारे पौष्टिक तत्व एक साथ पाए जाते हैं।
    • इसमें मौजूद फैट भी एक हेल्दी फैट है, इसलिए जिम जाने वाले या फिर वजन कम करने वाले भी इसे आराम से खाते हैं।
    • प्रोटीन और हेल्दी फैट मिला कर शरीर को इतनी एनर्जी देते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
    • विटामिन बी से स्किन और बाल स्वस्थ रहते हैं।
    • विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।
    • प्रोटीन से बाल, नाखून, मांसपेशियां, स्किन अच्छे से बनते हैं और स्वस्थ रहते हैं।
    • कोलिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मैमोरी, मूड और मांसपेशियों को नियंत्रित करती है। इस प्रकार अंडे से स्वस्थ ब्रेन का भी विकास होता है।
    • अन्य प्रोटीन के विकल्प जैसे फिश, चिकन की तुलना में अंडे को एकसाथ खरीद कर लंबे समय के लिए स्टोर करना आसान होता है।
    • ये अन्य प्रोटीन के विकल्प से सस्ते भी होते हैं, इसलिए ये हेल्दी होने के साथ किफायती भी हैं।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    ध्यान रखएं कि अगर आपको हार्ट संबंधी कोई समस्या है, तो प्रतिदिन इसे खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि ऐसे में कॉलेस्ट्रोल बढ़ने की संभावना हो सकती है।

    इसलिए एक सामान्य व्यक्ति को रोज अंडे खाने में कोई बुराई नहीं है। एक सीमा में रह कर एक से दो अंडे या फिर डॉक्टर या ट्रेनर के निर्देश पर जितने भी अंडे वे खाने को बोलें, उतने ही खाएं। अति न करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आपकी यूरिन में नजर आ रहे ये संकेत बताते हैं किडनी का हाल, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik