Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: तरबूज खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    गर्मियों में तरबूज खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रसीले फल को खाने के दौरान आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान भी रखना होता है ...और पढ़ें

    Health Tips: तरबूज खाने के बाद नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें
    Health Tips: तरबूज खाने के बाद नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें

    HighLights

    1. तरबूज खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें दे सकता है।
    2. तरबूज खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें दे सकता है।
    3. तरबूज खाने के बाद इसकी विपरीत तासीर वाले फूड का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुच सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: तरबूज खाते समय अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो इससे मिलने वाले तमाम फायदे नुकसान में तब्दील हो सकते हैं। जी हां, आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही नुकसानदायक फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिनसे आपको भी परहेज करना चाहिए, नहीं तो गैस और एसिडिटी से लेकर, पेट से जुड़ी कई तकलीफें हो सकती हैं। आइए जानें।

    दूध

    तरबूज खाने के बाद गलती से भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें, कि यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, तरबूज में विटामिन सी होने के कारण यह दूध वाली चीजों के साथ मिलकर प्रतिक्रिया दे सकता है, जिससे ब्लोटिंग की परेशानी पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आप भी खराब डाइजेशन और बदहजमी से बचना चाहते हैं, तो ऐसा करने से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें- नारियल पानी पिएं या नींबू पानी, गर्मियों में क्या है ज्यादा फायदेमंद?

    हाई प्रोटीन फूड्स

    तरबूज का सेवन करने के हाई प्रोटीन फूड्स को अवॉइड करने की सलाह भी डॉक्टर देते हैं। बता दें, तरबूज में विटामिन और रफेज होने के साथ इसमें स्टार्च की भी थोड़ी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर चीजें पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    अंडा

    अंडा और तरबूज, दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। ऐसे में तरबूज के बाद इसे खाने से भी आपको बचना चाहिए। ये दोनों कॉम्बिनेशन मिलकर ब्लोटिंग और कब्ज की वजह बन सकते हैं। दोनों ही एक दूसरे को पचने से रोकते हैं, क्योंकि एक ओर जहां अंडे में ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड और प्रोटीन होते हैं, वहीं तरबूज में खूब पानी पाया जाता है।

    खबरें और भी

    नमक

    तरबूज के बाद या इसके साथ आप स्वाद को बढ़ाने के लिए नमक डालकर खाते हैं, तो इससे भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा करने से तरबूज के पोषक तत्व शरीर में अवशोषित नहीं हो पाते हैं, साथ ही बीपी में उतार चढ़ाव की शिकायत हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें- नेचुरली Stamina बूस्ट करने के लिए रोजाना खाएं ये फूड्स, दिनभर एनर्जी से रहेंगे भरपूर

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik