Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stomach Worms Remedies: पेट में हो गए हैं कीड़े, तो किचन में रखी इन 5 चीजों से होगा इनका तुरंत सफाया

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 10:09 AM (IST)

    स्वस्थय पाचन यानी स्वस्थय शरीर लेकिन कई बार आंत कीड़े हो जाते हैं जिसे आम भाषा में पेट में कीड़े होना भी कहते हैं। इसकी वजह से भूख न लगना अपच उल्टी दस ...और पढ़ें

    पेट के कीड़ों की दुश्मन हैं ये 5 चीजें
    पेट के कीड़ों की दुश्मन हैं ये 5 चीजें

    HighLights

    1. पेट में कीड़े होने वजह से दस्त, अपच, भूख न लगना, उल्टी और पेट फूलने जैसी परेशानी भी हो सकती है।
    2. आमतौर पर ये संक्रमित खाने या गंदे पानी की वजह से होते हैं।
    3. हल्दी, लहसुन, कच्चे पपीते जैसे फूड्स से इस समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Stomach Worm Remedies: आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि पेट में किड़े हो जाते हैं, जिनकी वजह से भूख न लगना या इन्फेक्शन की समस्या होने लगती है। पेट में होने वाले कीड़े हमारी सेहत को कई तरीकों से प्रभावित करते हैं। आमतौर पर, ये संक्रमित खाने या गंदे पानी के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। ये हमारी आंतों में चिपक जाते हैं और आंतों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से दस्त, उल्टी, भूख न लगना, पेट फूलना, पेट दर्द और कुपोषण जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

    वैसे तो यह समस्या किसी के साथ भी हो सकती है, लेकिन ज्यादातर यह परेशानी बच्चों में देखने को मिलती है, जिसकी वजह से उनके शारीरिक विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए पेट में कीड़े होने की समस्या से बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर से मिलकर आप दवाइयां ले सकते हैं। साथ ही, कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करने से भी पेट में कीड़े का सफाया करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं किन फूड्स की मदद से इस समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।

    हल्दी

    हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे रोगाणुरोधी गुण, आंतों के कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं। हल्दी को गरम दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अन्य तरीकों से भी इसका सेवन किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: आम ही नहीं इसकी गुठली में भी छिपे हैं बेशुमार फायदे, जान लेंगे तो पड़ोसियों से भी मांग लाएंगे गुठलियां

    कच्चा पपीता

    कच्चे पपीते में पाए जाने वाले एंजाइम्स पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं और पाचन में सुधार करते हैं। इसके लिए रोजाना एक बड़ा चम्मच कच्चे पपीता का पेस्ट एक हफ्ते तक रोज खाएं।

    खबरें और भी

    लौंग

    लौंग में मौजूद एंटी-पैरासिटिक और एंटीसेप्टिक गुण पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं। एक चम्मच लौंग का पाउडर गर्म पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

    लहसुन

    लहसुन में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टिरियल और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण कीड़ों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए एक हफ्ते तक रोजाना सुबह खाली पेट दो से तीन लहसुन की कच्ची कलियों को छीलकर चबाएं।

    कद्दू के बीज

    कद्दू के बीजों में पाए जाने वाले तत्व पेट के कीड़ों को नष्ट कर सकते हैं। आधा कप पानी और नारियल के दूध में एक बड़ा चम्मच भूने हुए कद्दू के बीज डालकर इसका सेवन करें। एक हफ्ते तक रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

    यह भी पढ़ें: बादाम का तेल है सेहत के गुणों का भंडार, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik