यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raw Papaya Benefits: पका ही नहीं, कच्चा पपीता भी होता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
Raw Papaya Benefits कच्चा पपीता खाने के कई बड़े फायदे हैं। आमतौर पर सब्जीसलाद आदि बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। चाहे तो आप कच्चा पपीता को उ ...और पढ़ें

HighLights
- कच्चा पपीता खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं।
- इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
- कच्चा पपीता वजन कम करने में भी मदद करता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Raw Papaya Benefits: पपीता को सेहत का खजाना कहा जाता है। यह कई पोषक तत्वों का भंडार है। हेल्थ एक्सपर्ट भी रोजाना खाली पेट पका पपीता खाने की सलाह देते हैं। इससे पाचन स्वस्थ रहता है। यह पाइल्स के मरीजों के लिए रामबाण इलाज माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कच्चा पपीता भी खाने के कई फायदे हैं। चाहे तो कच्चा पपीता को उबाल कर खा सकते हैं या इसे सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। आप कच्चे पपीते का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट सब्जी भी बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, कच्चे पपीते खाने के अनगिनत फायदे।
पाचन में सुधार करता है
आजकल लोग गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए डाइट में कई तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। कच्चा पपीता भी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को स्वस्थ रखता है। कच्चा पपीता खान से एसिडिटी, सूजन और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं कम होने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो करते हैं, तो कच्चा पपीता आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से अपनी डाइट में खा सकते हैं। कच्चा पपीता खाने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है। आप इसे उबाल कर भी खा सकते हैं या चाहे तो आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
कच्चा पपीता खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैरोटीनॉयड होता है, जो शरीर में विटामिन-ए का निर्माण करता है। जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।
यह भी पढ़ें: शरीर में बढ़ाना चाहते हैं हीमोग्लोबिन का स्तर, तो रोजाना पिएं आयरन से भरपूर ये 5 तरह के ड्रिंक्स
शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है
यह शरीर के लिए एक नेचुरल डिटॉक्सीफायर का काम करता है। इसके लिए आप रोजाना कच्चा पपीता खा सकते हैं। इसे खाने से आपके शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
खबरें और भी
ग्लोइंग स्किन के लिए
कच्चा पपीता विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से स्किन से जुड़ी समस्या कम होती है। अगर आप दाग-धब्बे या मुंहासे से परेशान हैं, तो कच्चा पपीता को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह स्किन को हेल्दी रखने में काफी मददगार है।
यह भी पढ़ें: सेहत का खजाना है आटे की पंजीरी, जानें इसे सर्दियों में खाने के फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
Picture Courtesy: Freepik