Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पेट फूलने की समस्या से अक्सर रहते हैं परेशान, तो आज ही खाना शुरू कर दें ये फूड्स, तुरंत मिलेगा आराम

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 08:44 PM (GMT+05:30)

    क्या आपको भी अक्सर ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या रहती है? अगर हां तो आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Home Re ...और पढ़ें

    पेट फूलने से परेशान हैं, तो खाएं ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)
    पेट फूलने से परेशान हैं, तो खाएं ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. पेट फूलने की समस्या काफी आम है।
    2. इसके कारण भूख कम लगती है और असहज महसूस होता है।
    3. ब्लोटिंग की समस्या को कम करने के लिए कुछ चीजों का सेवन कारगर साबित हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods to reduce bloating: आजकल अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के कारण अक्सर पेट से जुड़ी समस्या होती रहती है, जिसमें ब्लोटिंग या पेट फूलने की प्रॉब्लम बहुत आम है। अक्सर खाना खाने के बाद लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। इस दौरान पेट एकदम टाइट और भारी लगता है। कई बार ब्लोटिंग पेट दर्द का कारण भी बनती है, जिससे व्यक्ति काफी असहज हो जाता है। यदि आपको भी अक्सर ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या होती है, जो आपको अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे आपको कुछ हद तक ब्लोटिंग से निजात मिल सकती है। तो आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से पेट फूलने की शिकायत को कम किया जा सकता है।

    सौंफ

    खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने से ब्लोटिंग की शिकायत कम हो सकती है। सौंफ में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं। साथ ही, पेट फूलने की समस्या को दूर करते हैं। इसके सेवन से गैस और कब्ज भी ठीक होती है।

    यह भी पढ़ें: अक्सर रहते हैं सीने में जलन और पेट दर्द से परेशान, तो Acid Reflux से बचने के लिए रखें इन बातों का ख्याल

    अजवाइन

    खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन भी पेट फूलने और गैस जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसे आप सीधे या पानी में एक चम्मच उबालकर भी पी सकते हैं।

    पपीता

    पपीता पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पपाइन एंजाइम गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या से निजात दिलाता है। पपीते के सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है।

    दही

    प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर दही पेट के लिए अच्छा रहता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस, जलन आदि नहीं होता। ये गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।

    अदरक

    अदरक का सेवन भी आपको ब्लोटिंग से निजात दिला सकता है। इसकी एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, इसके रोजाना सेवन से पाचन अच्छा रहता है।

    यह भी पढ़ें: कमजोर हड्डियों में नई जान भर देगी दूध में भीगी काली किशमिश, रोज खाने से मिलेंगे और भी कई लाजवाब फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी