Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाचन सुधारने के साथ ही गट हेल्थ बेहतर बनाते हैं ये फूड्स, आप भी बनाएं डाइट का हिस्सा

    By Digital DeskEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 28 Jun 2025 12:30 PM (IST)

    आज के समय में अनहेल्दी स्पाइसी फूड्स का सेवन और बिजी लाइफस्टाइल के कारण, डाइजेशन संबंधी समस्याएं, जैसे पेट में गैस, दर्द,सूजन और अपच आम हो गए हैं। ऐसे ...और पढ़ें

    हेल्दी गट के लिए खाएं ये फूड्स (Picture Credit -Freepik)

    हेल्दी गट के लिए खाएं ये फूड्स (Picture Credit -Freepik)

    HighLights

    1. आजकल के अनहेल्दी खान-पान से पाचन संबंधी समस्याएं आम हैं। 

    2. इन समस्याओं से बचने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फूड्स मदद कर सकते हैं।

    3. ये फूड्स आंतों के स्वास्थ्य को सुधारते हैं और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिलाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में अनहेल्दी खान-पान के कारण डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। खराब डाइजेशन न केवल गैस, अपच और सूजन जैसी परेशानियों को जन्म देता है, बल्कि यह पूरे स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

    इसलिए सही खानपान का चयन करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे में कुछ नेचुरल फूड्स ऐसे हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और सूजन को कम करते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ सुपरफूड्स के बारे में, जो आपके डाइजेशन को दुरुस्त रखने में सहायक हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए रात को खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, गायब हो जाएगी पेट की लटकती चर्बी

    अदरक

    अदरक पाचन को बढ़ावा देने वाला एक पावरफुल औषधि की तरह है। इसमें जिंजरॉल और शोगोल नामक तत्व होते हैं, जो गैस, सूजन और अपच को कम करने में सहायक होते हैं। 

    दही

    दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को सुधारते हैं और पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। यह गैस, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

    पपीता

    पपीता में पाया जाने वाला पेपेन एंजाइम प्रोटीन को तेजी से पचाने में सहायक होता है। यह कब्ज को दूर करने, पेट की सूजन को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में प्रभावी होता है।

    सौंफ

    सौंफ में मौजूद एनेथोल नामक तत्व गैस, एसिडिटी और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसे भोजन के बाद चबाने से पाचन एंजाइम एक्टिव होते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है।

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां फाइबर, मैग्नीशियम और क्लोरोफिल से भरपूर होती हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखती हैं, कब्ज से बचाती हैं और सूजन को कम करती हैं।

    हल्दी

    हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है,जो आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन में सुधार लाता है।ये लिवर को डिटॉक्स करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है।

    सेब का सिरका

    सेब के सिरके में एसिडिक एसिड पाया जाता है, जो पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जिससे पेट की सूजन कम होती है।

    चिया सीड्स

    चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और सूजन को कम करता है।

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है, जो सूजन को कम करके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।