Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कच्‍चा पपीता खाएंगे तो आसपास भी नहीं भटकेंगी ये बीमार‍ियां, इन 6 तरीकों से करें डाइट में शाम‍िल

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 07:13 AM (IST)

    कच्चा पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे आप कई तरह से डाइट में शाम‍िल कर सकते ...और पढ़ें

    Raw Papaya के फायदे (Image Credit- Freepik)

    Raw Papaya के फायदे (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फल हमारे शरीर के ल‍िए बेहद जरूरी होते हैं।

    2. कई फलों को कच्‍चा भी खाया जाता है।

    3. पपीता भी उन्‍हीं में से एक है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सेहतमंद रहने के ल‍िए लोगों को अपनी डाइट का खास ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है। इसके ल‍िए लोग अपनी डाइट में हरी सब्‍ज‍ियों और फलों को शाम‍िल करते हैं। ये हमारे शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। कई फल ऐसे हैं ज‍िन्‍हें कच्‍चा खाना भी फायदेमंद माना जाता है। जैसे क‍ि केला और पपीता। इन दाेनों फलों की भारतीय रसोई में सब्‍जि‍यां भी बनाई जाती हैं।

    कच्चा पपीता की बात करें ताे ये हमारे सेहत के ल‍िए गुणकारी माना जाता है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसमें व‍िटाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। वहीं इसके अलावा इसमें पपैन नाम का एक एंजाइम होता है जो डाइजेशन के साथ-साथ शरीर में सूजन को भी कम करने में मदद करता है। ये एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें फ्री रेडि‍कल्‍स से बचाता है। साथ ही ये हमारी त्‍वचा के ल‍िए भी लाभकारी होता है।

    अगर आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता मजबूत होती है। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको अपने इस लेख में कच्‍चा पपीता खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे क‍ि आप कच्‍चा पपीता को अपनी डाइट में कैसे शाम‍िल कर सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    यह भी पढ़ें: ब‍िना ज‍िम और डाइट‍िंग के कम करना चाहते हैं वजन, तो अपना लें जापानी लाइफस्‍टाइल के 5 तरीके

    कच्‍चा पपीता खाने के फायदे

    • ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है। पेट की समस्याओं जैसे गैस, सूजन और कब्ज से राहत द‍िलाने में कारगर है।
    • कच्चे पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, ज‍िससे स्किन ग्‍लोइंग नजर आती है। साथ ही झुर्रियां भी कम होती हैं।
    • कच्चा पपीता शरीर में सूजन को कम करता है। गठिया जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मददगार है।
    • ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, ज‍िससे आप ओवरईट‍िंग से बचे रहते हैं। आपको वजन कम करने में आसानी होती है।
    • ये हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
    • अगर आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो बालों को मजबूती म‍िलती है। साथ ही आपके बाल तेजी से लंबे होते हैं।
    • ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के मरीजों को इसे जरूर डाइट का ह‍िस्‍सा बनाना चाह‍िए।

    कैसे करें डाइट में शाम‍िल?

    खबरें और भी

    • आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।
    • कच्‍चे पपीते का पराठा भी स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है।
    • इसकी सब्‍जी भी बना सकते हैं।
    • कच्‍चे पपीते का जूस भी फायदेमंद है।
    • आप कच्‍चे पपीते का अचार भी बना सकते हैं।
    • कच्‍चे पपीते का थोरन भी खूब पसंद क‍िया जाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।