यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हेल्दी मानी जाने वाली ये 5 चीजें भी मानसून में बना सकती हैं आपको बीमार
मानसून में खाने-पीने का खास ख्याल रखना चाहिए। बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ने की वजह से इस मौसम में इन्फेक्शन आसानी से हो सकता है। ऐसे में कुछ ऐसी ...और पढ़ें

HighLights
- मानसून में बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
- इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं।
- बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods to Avoid in Monsoon: मानसून अपने साथ बारिश की फुहार लेकर आता है, जिससे सभी का मन झूम उठता है। हालांकि, जितना मजेदार यह मौसम होता है, इस मौसम में सेहत को लेकर भी उतनी ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बरसात की वजह से हवा में नमी बढ़ने लगती है, जिसके कारण किटाणु काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह से कई बीमारियां फैलने लगती हैं।
साथ ही, इस मौसम में काफी कीड़े-मकौड़े भी निकलना शुरू कर देते हैं। इनसे बचने के लिए हमें अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। मानसून में बीमारियों से बचने के लिए कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। इनमें कुछ ऐसी चीजें भी शामिल हैं, जो अमूमन सेहतमंद मानी जाती हैं, लेकिन बारिश के मौसम में इन्हें खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जियां आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन्स से भरपूर होती हैं। इस वजह से इन्हें खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन मानसून में इनकी पत्तियों पर बैक्टीरिया, फंगस और कई कीड़े पनपने लगते हैं। इसके कारण इस मौसम में इन्हें खाने से पेट में इन्फेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: सिर्फ गर्मी ही नहीं, मानसून में भी हो सकती है Dehydration की समस्या, इन 5 ड्रिंक्स से दूर करें पानी की कमी
मशरूम
मशरूम जमीन में उगने वाला एक प्रकार का फंगस है, जिसे हम सब्जी की तरह खाते हैं। हालांकि, विटामिन-डी, आयरन और विटामिन-बी से भरपूर मानसून में खाना हानिकारक हो सकता है। इस मौसम में नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिसकी वजह से इसे खाने से इन्फेक्शन हो सकता है।
खबरें और भी
.jpg)
सी-फूड
मानसून जल जीवों के प्रजनन का समय होता है और साथ ही, इस मौसम में पानी में कई प्रकार के जीवाणुओं की संख्या भी बढ़ जाती है। इसके कारण इस मौसम में सी-फूड खाने से इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
.jpg)
दही
मानसून में गले में खराश और खांसी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ठंडी तासीर की दही खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही, अगर आपको साइनस या एस्नोफीलिया जैसी कोई समस्या है, तो दही का पूरी तरह से परहेज करें।
.jpg)
बाजार से सलाद
बाजार में पहले से कटे हुए फलों पर मखियां बैठती हैं, जिससे वे दूषित हो जाते हैं। साथ ही, बाजार में मिलने वाले कटे हुए फल और सब्जियों को अच्छी तरह से धोया गया है या नहीं, इस बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसके कारण बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, बाजार से जूस भी न पीएं, क्योंकि उसमें भी फलों में मौजूद कीड़े और किटाणु आपको संक्रमित कर सकते हैं।