यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss के लिए रोज सोने से पहले कर लें ये 4 आसान काम, दूर भाग जाएगा मोटापा!
वजन कम करना (Weight Loss) आसान काम नहीं है। इसके लिए काफी मेहनत और सब्र की जरूरत पड़ती है। वेट लॉस के लिए अपने रूटीन के हर एक पहलू पर काफी ध्यान देना ...और पढ़ें

HighLights
- Weight Loss के लिए हेल्दी डिनर जरूरी है
- रात की कुछ आदतें वजन कम करने में मदद करती है
- वजन कम करने के लिए डिनर में तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन घटाना (Weight Loss) काफी चैलेंजिंग होता है, लेकिन सही आदतों (Weight Loss Tips) को अपनाकर इसे आसान बनाया जा सकता है। ज्यादातर लोग डाइट और एक्सरसाइज पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन रात के समय की गई छोटी-छोटी गलतियां उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं।
अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो सोने से पहले कुछ खास आदतों (Bed Time Habits for Weight Loss) को अपनाकर बेहतर रिजल्टपा सकते हैं। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए रोज सोने से पहले करने वाले 5 काम।
हल्का और पौष्टिक डिनर करें
रात का खाना (Dinner) हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। भारी, तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाना पाचन तंत्र को धीमा कर देता है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। रात के खाने में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स शामिल करें, जैसे-
- दाल, सब्जियां, सलाद
- ग्रिल्ड चिकन या पनीर
- मूंग दाल की खिचड़ी या ओट्स
सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर कर लें, ताकि खाना अच्छी तरह पच जाए।
यह भी पढ़ें: Weight Loss के लिए रात को खाना शुरू करें 5 चीजें और इन 4 फूड्स को कर दें डाइट से बाहर
हर्बल टी या गर्म पानी पिएं
सोने से पहले ग्रीन टी, अजवाइन का पानी या हल्दी वाला दूध पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। कैमोमाइल टी या तुलसी की चाय पीने से नींद भी अच्छी आती है। ध्यान रखें कि चाय या कॉफी जैसी कैफीन वाली चीजें न पिएं, क्योंकि इससे नींद खराब हो सकती है।
खबरें और भी
स्ट्रेचिंग या योग करें
रात को सोने से पहले 10-15 मिनट की हल्की स्ट्रेचिंग या योग करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव कम होता है। कुछ आसन जो वेट लॉस में मदद करते हैं-
- वज्रासन – भोजन पचाने में सहायक
- भुजंगासन – पेट की चर्बी कम करने में मददगार
- पवनमुक्तासन – गैस और ब्लोटिंग दूर करता है
मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं
सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से नींद की क्वालिटी खराब होती है। नीली रोशनी (Blue Light) मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जिससे नींद न आने की समस्या हो सकती है। नींद पूरी न होने पर शरीर में ग्रेलिन (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) बढ़ता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए सोने से 1 घंटा पहले स्क्रीन से दूर रहें और किताब पढ़ने या ध्यान करने जैसी आदतें अपनाएं, ताकि रात को अच्छी नींद आए।
यह भी पढ़ें: जापानी लोगों की तरह रहना है स्लिम और चाहिए ग्लोइंग स्किन, तो पीना शुरू कर दें इन चीजों का पानी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।