यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fruit Vs Fruit Juice: डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? गलत चॉइस बढ़ा देगी ब्लड शुगर
डायबिटीज के मरीजों को बहुच सोच-समझकर अपनी डाइट चुननी चाहिए। दरअसल गलत फूड चॉइस ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। इसलिए खाने-पीने पर खास ध्यान दे ...और पढ़ें

HighLights
- डायबिटीज के मरीजों के लिए सही डाइट जरूरी है
- कुछ फूड्स तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देते हैं
- डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए डाइट में सही चीजों को शामिल करना जरूरी है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों के लिए यह थोड़ा ट्रिकी हो सकता है (Diabetic Diet Tips)। जो चीजें सभी के लिए हेल्दी होती हैं, वे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी, ऐसा जरूरी नहीं है। जैसे फल (Best Fruits For Diabetics) और फलों का जूस (Fruit Vs Fruit Juice For Diabetes), दोनों ही काफी हेल्दी होते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए इनमें से क्या बेहतर है? इस बारे में जानना जरूरी है, क्योंकि गलत चॉइस ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है।
फल और जूस: डायबिटीज मरीजों के लिए क्या है हेल्दी?
फलों में नेचुरल शुगर, जैसे- फ्रुक्टोज, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जबकि जूस बनाते समय फलों का फाइबर कम हो जाता है। इसके अलावा, जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा कॉन्सनट्रेटेड हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए फल खाना फ्रूट जूस पीने से ज्यादा हेल्दी हो सकता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं-
क्यों हैं फल फायदेमंद?
- फाइबर मौजूद होता है- फलों में मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे ब्लड में मिलता है।
- पोषक तत्व- फलों में विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं।
- भूख कंट्रोल- फाइबर के कारण पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें: Diabetes को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 6 फूड्स, गर्मियों में जरूर करें डाइट में शामिल
क्यों फ्रूट जूस नहीं है अच्छा ऑप्शन?
- फाइबर की कमी- जूस बनाते समय छिलका और गूदा निकल जाता है, जिससे जूस में फाइबर की मात्रा लगभग न के बराबर हो जाती है।
- शुगर स्पाइक- बिना फाइबर के फ्रुक्टोज तेजी से अब्जॉर्ब होता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
- ज्यादा कैलोरी- एक गिलास जूस में 2-3 फलों का रस हो सकता है, जिससे कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है।
फल खाते वक्त भी बरतें सावधानी
इन वजहों से डायबिटीज के मरीजों के लिए साबुत फल जूस की तुलना में बेहतर होते हैं। हालांकि, फल खाते समय भी कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले फल, जैसे- सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद, जामुन और कीवी आदि खाएं। ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल, जैसे- आम, केला, चीकू, अंगूर आदि ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप फल कितनी मात्रा में खा रहे हैं। एक ज्यादा मात्रा में फल खाने से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Diabetes के मरीजों के लिए जहर के समान हैं ये 4 सब्जियां, तेजी से बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर लेवल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।