Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खाना देखते ही खुद पर नहीं कर पाते कंट्रोल, तो Overeating से बचने के ल‍िए अपनाएं 6 तरीके

    Updated: Fri, 02 May 2025 08:56 AM (GMT+05:30)

    खाना हमारे शरीर के ल‍िए बेहद जरूरी होता है। लेक‍िन कई बार ज्‍यादा खाना खाने से हमारे शरीर को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आपने ओवरईटिंग का न ...और पढ़ें

    Overeating से बचाएंगे ये ट‍िप्‍स। (Image Credit- Cleveland Clinic)
    Overeating से बचाएंगे ये ट‍िप्‍स। (Image Credit- Cleveland Clinic)

    HighLights

    1. ओवरईटिंग के कारण वजन तेजी से बढ़ता है।
    2. ज्‍यादा खाने से पेट में दर्द भी होने लगता है।
    3. ये कई समस्‍याओं का कारण बन सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भाग दौड़ भारी जिंदगी में कोई भी अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहा है। मोटापे की समस्या तो आम हो गई है। लोग फुर्सत से बैठकर परिवार के साथ खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। ऑफिस में लगातार घंटों बैठकर काम करना पड़ता है। 

    ऐसे में लोग अपनी डाइट का भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जंक फूड तो लोगों का पसंदीदा बन गया है। कई बार लोग अपने काम में इतना मशरूफ होते हैं कि वे ध्यान ही नहीं दे पाते हैं कि जाने अनजाने में वे कितना खा रहे हैं। कई बार ओवरईटिंग हो जाता है। ये न सिर्फ वजन बढ़ाता है, बल्कि लिवर, पेट, दिल और मेंटल हेल्थ पर भी असर डालता है। आज हम आपको ओवरईटिंग से बचने के टिप्स देने जा रहे है जिन्हें आपको जरूर फॉलो करने चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से- 

    तय करें खाने की टाइमिंग

    खाना खाने के लिए आपको एक समय तय करने की जरूरत है। ताकि आपके शरीर को पता रहे कि उसे खाना कब मिलेगा। आप दिन में दो बार हैवी डाइट लें जबकि तीन बार हल्का नाश्ता करें। 

    धीरे-धीरे खाने की आदत डालें

    आप जब भी कुछ खाएं तो धीरे-धीरे और चबाकर ही खाएं। इससे न केवल आपका पेट भरेगा बल्कि खाना भी आसानी से डाइजेस्‍ट हो जाएगा। इससे आप ज्यादा खाने से भी बच सकते हैं। 

    पहली बार में कम खाना लें

    कई लोग एक ही बार में प्लेट में खूब सारा खाना रख लेते हैं। इससे कई बार पेट भरने के बाद भी उन्हें बिना मन के खाना पड़ता है। इसलिए कम खाना लें। अगर जरूरत हो तो बाद में ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ये 8 संकेत बताते हैं आपके शरीर में हो गई है Iodine की कमी, तुरंत करें डाइट में सुधार

    ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचें

    अगर आप खाना खाते समय टीवी या मोबाइल चलाते हैं तो निश्चित रूप से आप ज्यादा ही खाएंगे। इसलिए हमेशा शांत मन से ही खाना चाहिए। इससे आप खाने का स्वाद भी ले सकेंगे और ज्यादा खाएंगे भी नहीं। 

    खाने से पहले पानी पिएं

    अगर आपको बार बार कुछ न कुछ खाने का मन करता है तो इससे बचने के लिए आप पानी पीते रहें। जब भी भूख लगे, आप एक गिलास पानी पी लें। इसके अलावा खाना खाने से पहले भी दो ग‍िलास पानी प‍िएं ताक‍ि आप कम खाना खाएं। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। 

    हेल्दी स्नैक्स को बनाएं डाइट का ह‍िस्‍सा

    अगर आपको बहुत ज्‍यादा भूख लगती है तो अपने पास हेल्दी स्नैक्स जरूर रखें। इन्हें खाने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। आपकी क्रेविंग भी शांत होगी। 

    यह भी पढ़ें: इंट‍िमेट हेल्‍थ को चुपचाप ब‍िगाड़ रहीं ये आदतें, मह‍िलाएं करें 7 काम; नहीं होगा इन्‍फेक्‍शन का खतरा

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।