यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें ये 9 हेल्दी फ्रूट्स
ब्रेकफास्ट दिन की शुरुआत का सबसे अहम हिस्सा है और फलों (Fruits For Breakfast) को इसमें शामिल करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। फल विटामिन और ...और पढ़ें

HighLights
- सुबह ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है।
- ब्रेकफास्ट में फलों को शामिल करना काफी फायदेमंद होता है।
- फलों को खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Fruits For Breakfast: ब्रेकफास्ट दिन का सबसे पहला और जरूरी मील होता है। यह न केवल आपको शुरुआती एनर्जी देता है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। यह आपकी सेहत को लंबे समय तक दुरुस्त रखने में मदद भी करता है।
ऐसे में फलों से भरपूर ब्रेकफास्ट आपके शरीर को जरूरी पोषण, हाइड्रेशन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है। यहां कुछ खास फल बताए गए हैं, जिन्हें अपने डेली ब्रेकफास्ट में शामिल करना, आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में।
ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए फल
सेब- सेब में फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पाचन तंत्र को सुधारता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। इसे ओट्स, सलाद, या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।
केला- केला इंस्टेंट एनर्जी के लिए एक बेहतरीन फल है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और थकान को दूर करने में सक्षम हैं। इसे पीनट बटर के साथ या स्मूदी में मिलाकर खाएं।
खबरें और भी
यह भी पढे़ं: ब्रेकफास्ट में करें इन हेल्दी स्मूदीज को शामिल, इम्युनिटी रहेगी मजबूत और वेट लॉस में भी मिलेगी मदद
अनार- अनार में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो खून की गुणवत्ता में सुधार करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसे दही, सलाद या सीधे खाने से फायदा होता है।
खट्टे फल- संतरा, मोसंबी और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। ये इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं, स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और शरीर को तरोताजा रखते हैं।
कीवी- कीवी में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो डाइजेशन में सुधार करता है और स्किन हेल्थ को बढ़ावा देता है। इसे सीधे खाएं या सलाद में डालें।
एवोकाडो- एवोकाडो हेल्दी फैट और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और लंबे समय तक भूख को नियंत्रित करता है। इसे ब्रेड टोस्ट या स्मूदी में शामिल करें।
तरबूज- तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह शरीर को ठंडक देता है और त्वचा की नमी को बनाए रखता है।
बेरीज- बेरीज जैसे ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
अंगूर- अंगूर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे कि रेस्वेराट्रॉल हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है।
इन फलों को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करके आप दिनभर एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस कर सकते हैं। ये न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपको बीमारियों से भी दूर रखेंगे।
यह भी पढे़ं: Weight Loss के लिए ब्रेकफास्ट स्किप करना बेहतर या डिनर, डॉक्टर से जानें सही जवाब
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।