Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghee Myths: घी से जुड़े इन मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? तो जानें इनकी क्या है सच्चाई

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 01:02 PM (IST)

    Ghee Myths घी को बेहद पौष्टिक आहार के रूप में माना जाता है। इसमें विटामिन-ए विटामिन-डी विटामिन-ई और विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो इम् ...और पढ़ें

    Ghee Myths: घी से जुड़े हैं ये मिथ्स, यहां जानें इनकी सच्चाई
    Ghee Myths: घी से जुड़े हैं ये मिथ्स, यहां जानें इनकी सच्चाई

    HighLights

    1. घी से जुड़ा सबसे बड़ा मिथक यह है कि इससे वजन बढ़ता है।
    2. दिल की मरीजों के लिए घी सही नहीं माना जाता है।
    3. घी में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ghee Myths: घी हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है। इसका उपयोग मीठी चीजों से लेकर नमकीन बनाने में भी किया जाता है। लोग सबसे ज्यादा रोटियों में घी लगा कर खाना पसंद करते हैं या दाल में भी इसका उपयोग करते हैं। मेरी मम्मी तो गरमागरम हलवे के ऊपर भी घी डालती हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह हर खाने को स्वादिष्ट बनाता है, लेकिन घी से जुड़ी कई गलत घारणाएं भी लोगों के बीच प्रचलित हैं। कुछ लोग घी को काफी अनहेल्दी मानते हैं और इसे खाने से हमेशा परहेज करते हैं। तो चलिए आज हम आपको घी से जुड़े कुछ मिथ्स और इनकी सच्चाई के बारे में बताएंगे।

    घी से जुड़े ये हैं मिथक

    वजन बढ़ाता है घी

    घी से जुड़ा सबसे बड़ा मिथक यह है कि इससे वजन बढ़ता है। कई लोग वजन बढ़ने के कारण घी खाने से परहेज करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप आप अपनी डाइट में सीमित मात्रा में घी शामिल करते हैं, तो इससे वजन नहीं बढ़ता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में लेने से वजन नहीं बढ़ेगा। जरूरत से ज्यादा घी आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    दिल की सेहत के लिए हानिकारक है घी

    दिल की मरीजों के लिए घी सही नहीं माना जाता है। हांलाकि यह सच है कि घी में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है। इससे दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। अगर आप घी  अधिक मात्रा में लेते हैं, तो इससे आपको नुकसान होगा। एक्सपर्ट के अनुसार, आप कम मात्रा में घी कभी कभार खाने में शामिल कर सकते हैं।

    घी पचाना नहीं है आसान

    घी से जुड़ा यह आम मिथक है कि इसे पचाना मुश्किल होता है। लेकिन यह सच नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, घी अन्य तेलों की तुलना में पचने में आसान होता है क्योंकि इसमें ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो हमारे पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए घी फायदेमंद हो सकता है। अगर कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा खाते हैं, तो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए आप अपनी डाइट में घी भी कम मात्रा में शामिल करें। ज्यादा मात्रा में घी खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।

    खबरें और भी

    घी में खाना पकाना सुरक्षित नहीं है

    आपको लगता है कि घी में खाना पकाने से आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। तो यह सिर्फ एक मिथक है। खाना पकाने के दौरान घी भोजन में कोई हानिकारक यौगिक नहीं छोड़ता है। यह अन्य तेलों की तुलना में हेल्दी होता है। घी में खाना पकाना बिल्कुल सुरक्षित है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik